
इन दिनों भारत में LPG Gas Cylinder की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। कहीं 400 तो कुछ जगहों पर 600 रुपये किलो में लोगों को गैस मिल रही है। कुछ लोगों ने तो इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इन्हीं सब दिक्कतों कें बीच गैस कंपनियों ने सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। इसका सीधा असर आपके सिलेंडर लेने के तरीके पर पड़ेगा।
पहले जहां आप एक सिलेंडर लेती थीं और डिलीवरी होते ही तुरंत दूसरा गैस सिलेंडर बुक कर लेती थीं, लेकिन अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगी। अब पहले जितना सिलेंडर की बुकिंग करना आसान नहीं होगा। आज हम आपको इस नए अपडेट के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

आपको बता दें कि अब सिलेंडर बुक करने के बीच का समय बढ़ा दिया गया है। अब आपको एक सिलेंडर की डिलीवरी होने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होगा। ऐसे में अगर आपके पास दो सिलेंडर का कनेक्शन है तो अब अगली बुकिंग करने के लिए आपको कम से कम 35 दिन का वेट करना होगा। अगर आप 35 दिन से पहले बुकिंग करती हैं तो आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- LPG Cylinder नहीं मिलने पर आप भी इंडक्शन पर बना रही हैं खाना, तो भूल से भी न करें ये गलतियां
Indian Oil Corporation ने सभी उपभोक्ताओं के लिए एक जैसा नियम नहीं रखा है। जिनके पास एक सिलेंडर है, वो 25 दिन बाद अगली बुकिंग कर सकते हैं। वहीं दो कनेक्शन वालों को 35 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा जो लोग उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, वो 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर पाएंगे।
अगर आप गांव में रहती हैं, तो यहां के लिए अलग नियम बनाए गए हैं। अगली बुकिंग के लिए आपको 45 दिन तक का इंतजार करना ही पड़ेगा। इसके अलावा अब सिलेंडर की डिलीवरी के समय ओटीपी बताना भी जरूरी कर दिया गया है। अगर आपने OTP नहीं बताई तो गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- LPG Rules: गैस सिलेंडर रखने की भी है लिमिट, नियम तोड़ा तो मिलेगी कड़ी सजा; जानें क्या है गाइडलाइन?
जैसा कि आप सभी जानती हैं कि सरकार की तरफ से हर साल (1 अप्रैल से 31 मार्च) तक 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप साल में इस 12 सिलेंडर का इस्तेमाल कर लेती हैं और उसके बाद भी सिलेंडर चाहिए, तो इसके लिए आपको एक्स्ट्रा जानकारी देनी होगी। जैसे-
-1774425291368.jpg)
यह भी पढ़ें- गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे अपने स्मार्टफोन से करें LPG बायोमेट्रिक केवाईसी; देखें पूरा प्रोसेस
जब आप ये सब जानकारी देंगी तो डिसाइड किया जाएगा कि आपको सिलेंडर मिलेगा या नहीं।
नियमों में बदलाव इसलिए किया गया है ताकि गैस सिलेंडर की सप्लाई सही तरीके से हो सके। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सभी को बराबर का मौका मिलेगा।
तो अगर आप भी एक गैस सिलेंडर की डिलीवरी होने के बाद तुरंत अगली बुकिंग कर लेती थीं, तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगी। हमने आपको नए नियमों के बारे में जानकारी दी है।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Social Media/Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।