-1774349197190.webp)
रसोई गैस सिलेंडर (LPG) आज हर घर की जरूरत है, लेकिन इसकी डिलीवरी लेते समय थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे या पैसों के नुकसान का सामना करा सकती है। अक्सर हम जल्दबाजी में सिलेंडर ले लेते हैं, लेकिन उसकी सील (Seal) की जांच करना भूल जाते हैं। एक टूटी हुई या ढीली सील वाला सिलेंडर न केवल आपके बजट पर भारी पड़ सकता है, बल्कि यह आपकी सेफ्टी के लिए भी बड़ा खतरा है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आखिर कैसे टूटी सील की जांच करें और ये क्यों जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्यों जरूरी है सील की जांच करना। पढ़ते हैं आगे...
सिलेंडर की सील टूटी होने का सबसे बड़ा मतलब यह हो सकता है कि उसमें से गैस निकाली गई है। ठग लोग अक्सर सील के साथ छेड़छाड़ कर कुछ किलो गैस निकाल लेते हैं, जिससे आपको पूरे पैसे देने के बाद भी कम गैस मिलती है।

इसे भी पढ़ें - अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा इंतजार, 'LPG ATM' से सिर्फ 2 मिनट में भरवाएं सिलेंडर; इस सुविधा के बारे में जानें

आपका पूरा राइट है कि आप सेफ और पूरा वजन वाला सिलेंडर लें। डिलीवरी बॉय को साफ कह दें कि आप टूटी सील वाला सिलेंडर स्वीकार नहीं करेंगे। रंत अपनी गैस एजेंसी को फोन करें और शिकायत दर्ज कराएं कि आपको खराब सील वाला सिलेंडर भेजा गया है। हर डिलीवरी बॉय के पास वजन करने वाली मशीन होनी चाहिए। संदेह होने पर सिलेंडर का वजन कराएं। खाली सिलेंडर का वजन (Tare Weight) नीली पट्टी पर लिखा होता है, उसे कुल वजन से घटाकर देख लें कि 14.2 किलो गैस है या नहीं।
इसे भी पढ़ें - LPG Crisis के बीच बढ़ी सिलेंडर की चोरी, जानें शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी नंबर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।