Wed Apr 1, 2026 | Updated 02:43 AM IST HZ Awards 2026
if plane wheels are rubber why do sparks fly during landing know the real reason behind it

रबड़ से बने प्लेन के पहियों से लैंडिंग के समय क्यों निकलती है चिंगारी? वजह जानकर आप रह जाएंगी हैरान

आपने हवाई जहाज से जुड़े कई मजेदार बातें पढ़ी होंगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि प्लेन के टायर रबर के बने होते हैं, फिर भी लैंडिंग के समय उनसे चिंगारी जैसी रोशनी क्यों निकलती है? आइए जानते हैं कि यह चिंगारी ही है या कुछ और होता है।
Editorial
Updated:- 2025-06-17, 18:43 IST

हर किसी का सपना होता है कि जिंदगी में एक बार प्लेन में बैठकर सफर करे। वहीं, प्लेन का टेक-ऑफ और लैंडिंग ऐसे पल होते हैं, जो किसी के लिए रोमांचक तो किसी के लिए डरावने हो सकते हैं। लैंडिंग के समय जब इतना भारी-भरकम प्लेन आसमान से उतरकर सीमेंट के बने रनवे से टकराता है, तो सबसे ज्यादा दबाव उसके रबर के टायरों पर आता है। लैंडिंग के समय यात्रियों को झटका जरूर महसूस होता है, लेकिन वे सभी सुरक्षित रहते हैं। इतना ही नहीं, एक प्लेन हर दिन कई बार लैंडिंग करता है और सोचिए उन टायरों को कितनी बार दबाव झेलना पड़ता होगा!

वहीं, मन में कई बार सवाल आता है कि अगर प्लेन के टायर रबड़ के बने होते हैं, तो लैंडिंग के समय उनमें से चिंगारी जैसी रोशनी क्यों निकलती है? आज हम आपको इस आर्टिकल में इस सवाल का जवाब देने वाले हैं।

प्लेन के टायर आखिर इतने मजबूत क्यों होते हैं?

real reason behind sparks during flight landing

आपको बता दें कि हवाई जहाज के टायर खास तरह के सिंथेटिक रबर कंपाउंड से बनाए जाते हैं। इनमें नायलॉन की परतें, स्टील के तार (वायर) और एल्युमिनियम या दूसरे मेटल फाइबर का मिश्रण मिलाया जाता है। ये सभी चीजें प्लेन के टायर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इनकी वजह से प्लेन का टायर भारी दबाव झेल लेता है और तेज टेंपरेचर और घर्षण में भी फटता नहीं है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं प्लेन के उड़ान भरने से पहले इंजन में क्यों डाला जाता है चिकन? वजह आपको चौंका देगी

हवाई जहाज के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है और क्यों?

आपको बता दें कि प्लेन के टायरों में नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। यह गैस आग नहीं पकड़ती (गैर-ज्वलनशील) है। जब प्लेन आसमान से जमीन पर लैंड होता है, तो टायरों में बहुत ज्यादा रगड़ (घर्षण) और गर्मी पैदा होती है। वहीं, नाइट्रोजन गैस भरी होने की वजह से टायरों के फटने का खतरा नहीं होता है और टायर गर्मी में भी सुरक्षित रहते हैं।

कितना दबाव झेल सकते हैं प्लेन के टायर?

हवाई जहाज का टायर 900 PSI (पाउंड प्रति वर्ग इंच) तक का दबाव झेल सकता है। एक नया प्लेन का टायर लगभग 500 बार लैंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद उसे रिट्रेडिंग के लिए भेज दिया जाता है। रिट्रेडिंग का मतलब है कि पुराने टायर की घिसी हुई सतह पर फिर से नई ग्रिप या परत चढ़ाई जाती है ताकि उसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सके। आपको बता दें कि एक टायर क़रीब 7 बार तक रिट्रेड हो सकता है।

प्लेन के टायर से चिंगारी क्यों निकलती है?

plane landing sparks explained in simple terms

जब प्लेन हवा में उड़ रहा होता है, तो उसके लैंडिंग गियर के पहिए पूरी तरह से रुके हुए होते हैं। वे तब घूमना शुरू करते हैं, जब प्लेन रनवे पर उतरता है। आपको सोचकर हैरानी होगी कि जब विमान लगभग 150 मील प्रति घंटे यानी लगभग 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे आता है और एकदम से उसके लैंडिंग गियर के पहिए घूमने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- हवाई जहाज के उड़ते ही एयरप्लेन मोड पर क्यों करना पड़ता है फोन? आखिर क्यों बनाया गया है यह नियम

जैसे ही प्लेन के टायर तेजी से भागते हुए रनवे से टकराते हैं, तो उन पर बहुत तेज फ्रिक्शन होता है। टायर की बाहरी सतह जमीन पर तेजी से रगड़ खाती है और गर्मी पैदा होती है। इसी गर्मी की वजह से हल्का-सा धुआं निकलता है और कभी-कभी यह धुआं चिंगारी जैसा नजर आता है। रनवे पर रगड़ की वजह से प्लेन के टायर की रबर नरम हो जाती है और रनवे की सतह पर चिपकने लगती है। यही कारण है कि जब आप रनवे पर नीचे की तरफ काले निशान देखते हैं, तो वे टायर की पिघली हुई रबर के होते हैं।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।