Sat Mar 21, 2026 | Updated 09:33 PM IST HZ Awards 2026
how to cook food without lpg gas in flat pg know alternative options

गैस खत्म हो गया और बाहर 400 रुपये किलो मिल रहा है? पीजी-फ्लैट में रहने वालों के लिए ये रहे 'जुगाड़ू' कुकिंग हैक्स

गैस सिलेंडर की जगह अगर आपने ये चीजें खरीद ली, तो आपको हर महीने गैस भरवाने की टेंशन भी नहीं रहेगी। क्योंकि, यह बिजली से चलती है और इसके लिए आपको गैस भरवाने की पेरशानी नहीं होगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 13:23 IST

गैस को लेकर भले ही सरकार का बयान सामने आया है कि कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बाद भी आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीजी-फ्लैट में रहने वाले स्कूल-कॉलेज के स्टूंडेट या नौकरीपेशा लोग, खाना बनाने के लिए छोटे सिलेंडर का यूज करते हैं। वह हर महीना गैस भरवाते हैं और खाना बनाते हैं। एक छोटे सिलेंडर में लगभग 3 किलो गैस भर जाती है, जो 1 महीने तक आराम से चल जाती है। हालांकि, जब से गैस कि किल्लत की पेरशानी शुरू हुई है, उसके बाद से अकेले रहने वाले लोगों को गैस मिलने में भी परेशानी हो रही है। वह कहीं से भी गैस नहीं भर पा रहे हैं और अगर कोई गैस दे भी रहा है, तो 400 रुपये किलो बेच रहा है। ऐसे में इतनी महंगी गैस का यूज कब तक किया जाएगा, इससे परेशान लोग दूसरे ऑप्शन खोजने लगे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको LPG गैस के अलावा और किसपर खाना पकाया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

इलेक्ट्रिक आइटम

आप कुछ ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सर्च कर रही हैं, जिसकी मदद से खाना बनाने में ज्यादा समय न लगे, तो आप Electric Rice Cooker खरीदने का प्लान कर लें। इसमें केवल राइस नहीं बल्कि कई चीजें बना सकती हैं। अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन में से एक है। इसमें आप दाल, खिचड़ी और सब्जी भी तैयार कर सकती हैं। कुछ भी उबालने के लिए यह बेस्ट है।

Electric rice cooker for students

इलेक्ट्रिक कुकर

आजकल मार्केट में इलेक्ट्रिक कुकर भी काफी खरीदा जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कुकर में सब्जी, दाल, चावल और अंडे जैसी कई चीजें उबालना आसान है। इसमें आप खाने की कई चीजें मिनटों में बना लेती हैं और हर महीने गैस खत्म होने की परेशानी भी नहीं रहती। कई लोग इसमें चाय या खाने-पीने की चीजें उबालने के लिए भी इसका यूज करते हैं।

इसे भी पढ़ें- गैस के बिना भी रोज ब्रेकफास्ट और डिनर में खा सकती हैं ये हेल्दी चीजें, सस्ते में रोज खाना हो जाएगा

इंडक्शन

इससे अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिलने वाला। इसपर आप हर तरह की चीजें आराम से बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसपर आप चावल, रोटी, दाल, सब्जी या तली हुई चीजें भी बना लेंगी। जिनके घरों में इंडक्शन होता है, उन्हें कभी इस बारे में सोचना नहीं पड़ता कि गैस खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह सालों तक आपका साथ निभाता है।

Induction cooktop benefits for homes

इन ऑप्शन के अलावा इलेक्ट्रिक केटल का यूज, माइक्रोवेव, सोलर कुकर, Electric Stove और एयर फ्रायर भी आपके खाने में किसी न किसी तरहक से काम आ सकता है। इनके लिए आपको गैस की जरूरत नहीं होती।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

Electric cooking appliances

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।