-1773389297034.webp)
मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल-US संघर्ष का प्रभाव अब हमारी रसोई में दिख रहा है। इसके कारण देश में LPG सिलेंडर की किल्लत, बढ़ती कीमतें और लंबी कतारें लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। यह न केवल खाना जल्दी बनाता है, बल्कि इस्तेमाल करने में भी काफी सेफ है, लेकिन, बाजार में ढेरों ऑप्शंस मौजूद होने के कारण अक्सर लोग गलत इंडक्शन चुन लेते हैं और बाद में उन्हें पछतावा होता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इंडक्शन खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि इंडक्शन की पावर उसकी वाट क्षमता से तय होती है। बाजार में 1200 वाट से लेकर 2100 वाट तक के इंडक्शन मौजद होते हैं। आप हमेशा 1800 से 2000 वाट वाला इंडक्शन ही चुनें। कम वाट वाला इंडक्शन सस्ता तो मिल सकता है, लेकिन वह खाना बनाने में बहुत ज्यादा समय लेगा, जिससे आपकी बिजली की बचत नहीं हो पाएगी।

इंडक्शन लाइट से चलने वाला प्रोडक्ट है, ऐसे में सेफ्टी सबसे ऊपर होनी चाहिए। खरीदते समय यह जरूर देखें कि उसमें पैन सेंसर और ऑटो-कट की सुविधा है या नहीं। बता दें कि पैन सेंसर का मतलब है कि जैसे ही आप चूल्हे से बर्तन हटाएंगे, इंडक्शन गर्म होना बंद कर देगा। वहीं ऑटो-कट फीचर बर्तन के ज्यादा गर्म होने या बिजली के उतार-चढ़ाव की स्थिति में मशीन को अपने आप बंद कर देता है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा एकदम ही टल जाता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में इंडक्शन इस्तेमाल करने का आसान तरीका, इन बातों पर दें ध्यान.. नहीं होगी परेशानी
बता दें कि इंडक्शन का ऊपरी हिस्सा यानी कुकिंग जोन आपके बर्तनों के अनुसार होना चाहिए। यदि आपके बर्तन बड़े हैं और इंडक्शन का घेरा छोटा, तो खाना किनारे से कच्चा रह सकता है। साथ ही, इसका ऊपरी हिस्सा हाई-क्वालिटी सिरेमिक या ग्लास का होना चाहिए ताकि वह बर्तनों का भारी वजन सह सके और उसे साफ करना भी आसान हो।
-1773389462395.jpg)
भारतीय खाना बनाने के तरीके अलग होते हैं। एक अच्छे इंडक्शन में दाल, करी, डोसा, इडली और दूध उबालने जैसे प्री-सेट बटन होने चाहिए। इससे आपको बार-बार तापमान सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती और बस एक बटन दबाते ही सही आंच पर खाना पकना शुरू हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - अचानक खत्म हो गया गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से मिनटों में तैयार होगा खाना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।