Wed Mar 11, 2026 | Updated 01:28 AM IST
herzindagi
electric kettle online buying guide 5 things you must keep in mind

Electric Kettle ऑनलाइन ऑर्डर करने जा रही हैं? इन 3 बातों का ध्यान नहीं रखा तो 1 महीने भी नहीं चलेगा

केटल खरीदने से पहले सही फीचर्स और क्वालिटी को समझना जरूरी है। इलेक्ट्रिक केटल कितने तरह की होती है और किस फीचर से इसे यूज करने में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा, यह सभी जानकारी आपको पता होनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 19:40 IST

इलेक्ट्रिक केटल ऑनलाइन खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो पहले इससे जुड़ी जरूरी जानकारी पता कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान फीचर को समझना मुश्किल होता है। आप कैटल को हाथ से टच नहीं कर पाते, इसलिए इसकी क्वालिटी के बारे में भी पता नहीं लग पाता। ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ने के कारण लोग ज्यादातर चीजें अब ऑनलाइन ही खरीदना पसंद करते हैं। ऑनलाइन खरीदने का फायदा यह होता है कि आपको हर चीज पर डिस्काउंट मिल जाता है, लेकिन यही डिस्काउंट कई बार आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन कैटल खरीदते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

केटल की कैपेसिटी कितनी है?

केटल की कैपेसिटी ही इसके सालों साल चलने की क्षमता को बताती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि घर में जितने ज्यादा लोग होंगे, इसका उतना ज्यादा यूज होगा। आप केटल केवल 1 लीटर खरीदती हैं, तो केवल 2 लोग ही यूज कर सकते हैं। 2 लीटर वाले केटल में एक साथ 5 लोगों के लिए पानी गर्म हो सकता है। इसलिए आपके घर में कितने लोग हैं, उस हिसाब से केटल खरीदें। केटल से जुड़ी जानकारी आपको पता होगी, तो परेशानी नहीं होगी।

online electric kettle buying guide

सही ब्रांड

केटल खरीदने के लिए सही ब्रांड का होना भी जरूरी है। अगर ब्रांड सही है, तो केटल की क्वालिटी भी अच्छी होगी। सस्ते के चक्कर में अक्सर लोग किसी भी ब्रांड से केटल खरीद लेते हैं। इससे केटल ज्यादा दिन नहीं चलता और कुछ ही महीनों में इसमें दिक्कत आने लगती है। अच्छी ब्रांड के केटल में फीचर भी कई मिलते हैं, इसलिए यह आपके लिए अच्छा साबित होगा।

best electric kettle brands online

वायर की लंबाई

केटल की लंबाई बहुत छोटी है, तो इसे कहीं भी रखने में परेशानी होती है। अक्सर केटल की वायर इतनी ज्यादा छोटी होती है कि किचन स्लेब पर रखना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को एक्सटेंशन बोर्ड खरीदना पड़ जाता है। घर में एक्सटेंशन बोर्ड की वायर यहां-वहां फैली हुई अच्छी नहीं लगती और अगर बच्चे घर में है, तो इसका खास ध्यान भी रखना पड़ता है। इसलिए खरीदने से पहले वायर की लंबाई पर ध्यान दें।

electric kettle capacity

इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी

इसके अलावा आपको केटल के मटेरियल (Material), ऑटोमैटिक कट-ऑफ फीचर, कितने पावर (Watt), सेफ्टी फीचर्स वायर और बेस क्वालिटी पर भी ध्यान रखना चाहिए। ऑनलाइन आपको केटल से जुड़ी जानकारी पढ़ने को मिल जाती है। खरीदने से पहले रिव्यू पर भी ध्यान दें, क्योंकि यह आपको केटल की असली क्षमता के बारे में बताते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।