
कैटल में अंदर लगने वाली काली जंग की परत की सफाई में अक्सर लोग परेशान रहते हैं। चाहे कैटल को कितना भी अच्छे से यूज किया जाए, लेकिन बार-बार ऐसी समस्या आती रहती है। कई लोग इसे गंदगी समझकर जोर-जोर से रगड़ते हैं, तो कुछ लोग महंगे क्लीनर से इसकी सफाई करते हैं, ताकि आसानी से साफ हो जाए, हालांकि इससे कैटल में दिकक्त आ सकती है। कैटल को हीट करने वाली परत कब खराब हो जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा। इससे पानी गर्म होने में समय भी ज्यादा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैटल के जंग को साफ करने के सही तरीके विस्तार से बताएंगे। इससे बार-बार जंग लगने की समस्या भी नहीं होगी और कैटल भी खराब नहीं होगी।
अगर आप कैटल को बिना किसी ब्रश और केमिकल से साफ करना चाहती हैं, तो नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक लीटर पानी में 1- 2 नींबू का रस डालकर पहले उबाल लें। इससे नींबू का रस जंग के निशान पर लगता है और जंग छोड़ने लगता है। आप देखेंगी कि पानी का रंग काला हो रहा है। यह जंग को ढीला कर देता है और बदबू भी दूर होती है। नींबू की मदद से कैटल का जंग साफ करने का यह अच्छी तरीका है।

कभी भी कैटल को साफ करते समय सीधा ब्रश तली पर न रगड़ें। इससे हीटिंग कॉइल खराब हो सकता है। अगर बार-बार यह समस्या होती है, तो आपको ब्रश के ऊपर एक मोटा कपड़ा लपेटना चाहिए और फिर कैटल में डालकर इसे साफ करना चाहिए। इससे कैटल साफ भी होता है और ब्रश का निशान भी नहीं पड़ता। यह सबसे सेफ और अच्छा तरीका माना जाता है। कैटल साफ करते समय हमेशा स्विच को बंद रखें।
इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स
हर बार पानी खाली करें- अगर आप चाहती हैं कि कैटल को जंग कभी न लगे, तो इसके लिए हमेशा आपको कैटल से पानी सुखाकर रखना चाहिए। अगर 24 घंटे कैटल में पानी रहेगा, तो इसमें जंग लगना आम बात है। इस्तेमाल के तुरंत बाद बचा पानी निकाल दें और ढक्कन खुला ही रखें, ताकि कैटल अच्छे सूख जाए। कैटल यूज करने का सही तरीका आपको पता होगा, तो यह कभी खराब नहीं होगी।
अगर आप चाहती हैं कि इसमें कभी जंग न लगे, तो आप कैटल से पानी निकालने के बाद इसे कपड़े से साफ कर लें। इससे थोड़ा भी पानी होगा, तो साफ हो जाएगा। कैटल को उल्टा झुकाकर भी रख सकती हैं, ताकि इसमें थोड़ी भी नमी न रहे। ऐसा इसलिए करना है, क्योंकि गीलापन ही मेटल को ऑक्सीडाइज करता है, जिससे जंग बनती है।

अगर पानी खारा है, तो जंग लगने का कारण ज्यादा होता है। हार्ड पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन की वजह से अक्सर बर्तनों में जंग लगता है। यही कारण है कि आप नल भी जंग लगा हुए देखेंगे। अगर आप समझ नहीं पा रही हैं कि कैसे इससे निपटा जाए, तो आप फिल्टर किया हुआ पानी यूज कर सकती हैं। इससे कैटल में जंग नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।