Sat Apr 11, 2026 | Updated 06:30 AM IST
dishes can make in electric kettle

Electric Kettle में सिर्फ चाय-कॉफी ही क्यों? मिनटों में तैयार करें ये डिशेज, आसान है तरीका

Electric Kettle Uses: हर कोई इलेक्ट्रिक केटल को सिर्फ चाय-कॉफी बनाने या पानी गर्म करने के लिए ही इस्तेमाल करता है, लेकिन सच कहूं तो ये एक ऐसा अप्‍लायंस है जो और भी कामों में बेहद काम का सकता है। आप कई सारी चीजें Electric Kettle में बना सकती हैं। हम आपको उन्‍हीं चीजों के नाम बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 10:15 IST

आज के समय में जो लोग भी बाहर पढ़ाई या जॉब करते हैं, उनके पास एक चीज जरूर म‍िलती है और उसका नाम Electric Kettle है। इलेक्‍ट्रि‍क केटल से आपके कई काम आसान हो सकते हैं। ज्‍यादातर लोग इसमें स‍िर्फ चाय या कॉफी बनाते हैं या फ‍िर पानी गर्म करते हैं, लेक‍िन क्या आप जानती हैं क‍ि चाय-कॉफी और पानी गर्म करने के अलावा भी आप इसमें कई सारी डि‍शेज बना सकती हैं?

जी हां, हम आपको कुछ ऐसे ड‍िशेज के बारे में बता रहे हैं जाे इलेक्‍ट्र‍िक केटल में म‍िनटों में बन जाते हैं। साथ ही ये स्‍वादि‍ष्‍ट भी होते हैं। आइए उन ड‍िशेज के बारे में जानते हैं-

मैगी

हम सभी को मैगी खाना बहुत पसंद होता है। अगर आप गैस जलाना और पैन का यूज करने से बचना चाहती हैं तो इलेक्‍ट्र‍िक केटल का यूज कर सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले केटल में पानी बॉयल कर लें। अब मैगी, मसाले और नमक डालकर मिनटों में मैगी तैयार कर सकती हैं।

dishes can make in electric kettle (1)

उबले अंडे

अगर आपको प्रोटीन चाहिए, तो अंडे भी आसानी से इलेक्‍ट्रि‍क केटल में उबाल सकती हैं। इसके ल‍िए केटल में सबसे पहले पानी गर्म कर लें। अब अंडे डालकर 10 मिनट तक उबाल आने दें। अंडा उबल जाएगा। आप इसे काटकर काला नमक डालकर खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Electric Kettle की तली में बार-बार जंग लगने की वजह से हैं परेशान? इन टिप्स से करेंगी साफ तो कभी नहीं होगी दिक्कत

सूप

रेडीमेड सूप या घर का सूप भी आप इलेक्‍ट‍्र‍िक केटल में बना सकती हैं। इसके ल‍िए पानी उबालें। अब इसमें सूप पाउडर डाल दें।इसे अच्‍छी तरह से म‍िक्‍स करें। आपका मिनटों में सूप तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Electric Kettle के अंदर जमी सफेद परत से हैं परेशान, तो स‍िर्फ इस ए‍क ट्रिक्स से नए जैसा चमकाएं

ओट्स

आप इलेक्‍ट्रि‍क केटल में हेल्‍दी मसाला ओट्स भी बना सकती हैं। ब्रेकफास्ट के लिए ओट्स अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसके ल‍िए उबलते पानी में ओट्स डाल दें। ये 3-4 मिनट में तैयार हो जाएगा।

dishes can make in electric kettle (2)

चावल

इलेक्‍ट्र‍िक केटल में चावल बनाना बहुत आसान है। बस बहुत ज्‍यादा मात्रा में चावल न बनाएं। पहले पानी उबालें और फ‍िर धुले हुए चावल डाल दें। ढककर कुछ देर के ल‍िए पकने दें। चावल तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Electric Kettle को धोते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना 2 महीने भी नहीं चला पाएंगी आप

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • केटल में बहुत ज्यादा चीजें एक साथ न डालें
  • हर बार इस्तेमाल के बाद इलेक्‍ट्र‍िक केटल को साफ जरूर करें
  • बहुत गाढ़ी या चिपचिपी चीजें न बनाएं

यह भी पढ़ें- Electric Kettle बेस प्लेट पर रखने के बाद भी चालू नहीं हो रही है? जानें क्या है कारण

तो अगर आप भी हर बार इलेक्‍ट्र‍िक केटल का इस्‍तेमाल चाय-कॉफी बनाने या पानी गर्म करने के ल‍िए ही करती थीं, तो अब ये सारी चीजें भी इसमें बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।