
गैस की किल्लत से परेशान लोग अब खाने-पीने के ऐसे ऑप्शन सर्च करने लगे हैं, जिसके लिए उन्हें गैस की जरूरत न पड़े। ऐसी चीजें जो आपके सेहत के लिए भी अच्छी हो और आपका पेट भी भरा रहै। ऐसा इसलिए, क्योंकि पूरे दिन आप बाहर का खाना नहीं खा सकते। यह सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता और इसमें पैसे भी बहुत ज्यादा खर्च हो जाते हैं। इसलिए, लोग ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए ऐसे ऑप्शन चाहते हैं, जिसमें गैस का ज्यादा यूज न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही ब्रेकफास्ट और डिनर की रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
ब्रेकफास्ट में बिना गैस के क्या बनाया जाए समझ नहीं आ रहा है, तो आप वेज सैंडविच बना सकती हैं। इस तरह के सैंडविच को आपको तवे पर रखकर पकाने की जरूरत नहीं होती। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपको केवल इसमें सब्जियां काटकर डालनी है, सॉस लगाना है और खाना है। इससे अच्छा आसान ब्रेकफास्ट आपके लिए क्या होगा। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला है।

इसके लिए आपको गैस की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इलेक्ट्रिक केटल में इसे बना सकती हैं। इसे बनाने में आपको लगभग 10 से 15 मिनट का ही समय लगेगा। आपको केवल दूध में ओट्स डालना है और चम्मच के साथ खा लेना है। इसे खाने के बाद पेट भरा भी रहेगा और सेहत के लिए भी अच्छा है। रोज ब्रेकफास्ट में आप इसे खा सकती हैं। यह सस्ता और कम समय में बनने वाला नाश्ता है।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

डिनर में आप उबले अंडे खा सकती हैं। आजकल इलेक्ट्रिक ट्रे आने लगी है, जिसमें अंडे उबाले जाते हैं। अंडे खाने वाले लोगों के पास यह होता है। इसे आप डिनर में खा सकती हैं। यह सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाता और पेट भी भरा रहता। कई लोग सुबह के नाश्ते में भी उबले अंडे खाना पसंद करते हैं। कम समय में और सस्ते में डिनर करना है, तो यह आपके लिए बेस्ट फूड ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, 2 महीने के बजाय 90 दिनों तक चलेगा सिलेंडर

इससे भी अच्छा और हेल्दी तरीका यह है कि आप स्प्राउट्स सलाद बना सकती हैं। इसमें आप कॉर्न भी डाल सकती हैं। इस ब्रेकफास्ट की खासियत यह है कि यह आपको पूरे दिन फिट रखेगा और आपके शरीर को भी अंदर से मजबूत बनाता है। गैस महंगा हो गया है या नहीं मिल रहा है, तो भी आपके पास खाने के कई हेल्दी ऑप्शन मौजूद है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

खाने के हेल्दी ऑप्शन के लिए काले चने का सलाद भी बेस्ट है। जरूरी नहीं है कि काले चने को उबालकर ही खाया जाए। आप इसे कच्चे भी खा सकती हैं। इसके लिए आपको चनों को रातभर भिगोकर रखना है और सुबह खाना है। इसमें आप टमाटर, गाजर, मिर्च, नींबू और प्याज डालकर भी खा सकती हैं। इससे यह आपको टेस्टी लगेगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।