हमारे खान-पान का सेहत से सीधा संबंध है, जिसे अक्सर लोग नहीं समझ पाते हैं। कम उम्र में बीमार पड़ना, इम्यूनिटी का कमजोर होना, पाचन का खराब रहना या हमेशा कमजोरी महसूस होना, कहीं न कहीं इस सभी चीजों की वजह, खान-पान और जीवनशैली का सही न होना है। आजकल भागदौड़ से भरी जीवनशैली में हेल्दी खाना खा पाना भी किसी चैलेंज से कम नहीं रह गया है। बाहर का खाना, पैकेज्ड फूड और ऑयली खाना, हमारी सेहत को खराब कर सकता है। हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम रात के वक्त खुद को साफ करने और सही करने का काम करता है। ऐसे में अगर आप डिनर जल्दी करेंगे और डिनर में ऐसी चीजें लेंगे, जिन्हें पचाने में हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को ज्यादा मेहतन न करनी पड़ें, तो हमारी आंतों का काम आसान हो सकता है। इसके अलावा, डिनर में कुछ खास चीजों को शामिल करने से भी पाचन दुरुस्त रहता है और गट को खुद को क्लीन करने का समय मिल पाता है। चलिए इन डिनर ऑप्शन्स के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
फर्मेंटेड हरी मूंग दाल डोसा और पुदीने की चटनी
- हरी मूंग, प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होती है। जब इसे फर्मेंट करके आप इसका डोसा तैयार करती हैं, तो यह गट के लिए भी फायदेमंद हो जाती है।
- यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे पचाना आसान होता है और यह डाइजेशन को बेहतर बना सकता है।
- हरी मूंग दाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी समेत कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो गट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
- इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ता है।
- पुदीने की चटनी खाने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है। यह पेट की गर्मी और एसिडिटी को भी कम कर सकती है।
सब्जियों के साथ रागी रोटी और स्प्राउट्स
- एक्सपर्ट का कहना है कि डिनर में आपको गेहूं के बजाय, रागी के आटे की रोटी खाना चाहिए। इसे पचाना आसान होता है, यह गुणों से भरपूर होती है और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- रागी में मौजूद फाइबर, पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों के काम को आसान करता है।
- सब्जियों में भी फाइबर की अधिक मात्रा होती है। रात में आपको कम मसाले वाली और जल्दी पचने वाली सब्जी खानी चाहिए।
- ब्रॉकली, बीन्स और स्प्राउट्स को डाइट में शामिल करने से फायदा मिल सकता है।
- रागी, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके, गट हेल्थ को बूस्ट करती है।
यह भी पढ़ें-गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त
करी पत्ते और सरसों के तड़के के साथ ओट्स इडली
- ओट्स इडली एक लो कैलोरी डिनर है, जो गट को हेल्दी रखने में मदद कर सकती है।
- इसका बैटर तैयार करते समय इसे और पौष्टिक बनाने के लिए, इसमें करी पत्ते और सरसों का तड़का मिलाएं।
- इसमें फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से, पाचन दुरुस्त होता है।
- ओट्स में मौजूद फाइबर और प्रोटीन, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। यह पेट में जमा गंदगी को बाहर निकालता है, कब्ज दूर करता है और आंतों की सफाई करता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में पाचन को दुरुस्त कर सकते हैं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स
गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए, एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को डिनर में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों