Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:47 AM IST HZ Awards 2026
curd at dinner side effects for women

इन 5 तरह की महिलाओं को रात के वक्त नहीं खाना चाहिए दही, फायदे की जगह होगा नुकसान

दही न केवल गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है, बल्कि कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ महिलाओं को रात के वक्त दही के सेवन से बचना चाहिए। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 17:52 IST

सेहतमंद रहने का असली सीक्रेट हमारे खान-पान में छिपा है। अगर डाइट अच्छी है, तो बीमारियां कोसो दूर रहती हैं, हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को ताकत मिलती है। इसलिए, विटामिन्स, मिनरल्स और बाकी सभी जरूरी न्यूट्रिएंस से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। सही खान-पान के साथ ये भी बहुत जरूरी होता है कि आप किस चीज को किस वक्त खा रहे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अगर आप गलत समय पर या गलत तरीके से खाएंगी, तो फायदे की जगह नुकसान होगा। दही को गुणों की खान माना जाता है। ये न केवल गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इससे शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को दही को रात के वक्त नहीं खाना चाहिए, वरना शरीर को नुकसान हो सकता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

किन महिलाओं को नहीं करना चाहिए रात के वक्त दही का सेवन?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Goel (@bestcure_by_radhika)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि दही बेशक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर गर्मियों में इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन जिन महिलाओं को कफ की दिक्कत है, सुबह सोकर उठते वक्त नाक बंद होती है या सीने में बलगम जमा महसूस होता है, उन्हें रात को दही नहीं खाना चाहिए।
  • रात के वक्त दही खाने से कफ बढ़ सकता है और साइनस की दिक्कत भी ज्यादा परेशान कर सकती है।
  • जिन महिलाओं को बार-बार कफ हो जाता है या गले में खराश परेशान करती है, उन्हें भी रात में दही नहीं खाना चाहिए। इससे गले का इंफेक्शन बढ़ सकता है।
  • अगर आपका डाइजेशन कमजोर है, गैस या ब्लोटिंग आपको परेशान करती है, तो भी रात में दही नहीं खाना चाहिए। जब डाइजेस्टिव फायर धीमी होती है, तो इसे पचाना मुश्किल हो जाता है और ऐसे में ब्लोटिंग या अपच हो सकती है।
  • अगर आपको स्किन से जुड़ी दिक्कतें जैसे खुजली या एक्ने है, तो भी खट्टा या फर्मेंटेड खाना इंफ्लेमेशन को बढ़ा सकता है और इससे ब्रेकआउट हो सकता है।

  • अगर आपको खाने के बाद भारीपन महसूस होता है या नींद आती है, तो इससे कफ बढ़ सकता है और आपको और थकावट महसूस हो सकती है

यह भी पढ़ें- 1 चम्‍मच घी में छुपा है महिलाओं की 6 समस्‍याओं का हल, बस इस्‍तेमाल का सीक्रेट तरीका जान लें

दही खाने का सही तरीका

What should not be eaten with curd

  • एक्सपर्ट का कहना है कि दही का सेवन दिन में करें।  
  • लंच के साथ एक कटोरी दही खाना फायदेमंद रहेगा।
  • इसे आप जीरा, हींग, काले नमक, काली मिर्च और पुदीने के साथ खाएं।

यह भी पढ़ें- Javitri Benefits For Female: महिलाओं की 5 समस्‍याओं का 1 इलाज है यह आयुर्वेदिक औषधि

 

एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को इनमें से कोई भी दिक्कत हैं, उन्हें रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।