Tue Mar 24, 2026 | Updated 02:14 AM IST HZ Awards 2026
5 types of women who should not drink sugarcane juice

इन 5 तरह की महिलाओं को गन्‍ने का रस पीने से फायदे नहीं, होगा भारी नुकसान; कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती?

गर्मियों में गन्ने का रस फेमस है, लेकिन यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, कुछ महिलाओं को इससे बचना चाहिए।डायबिटीज, मोटापा, फैटी लिवर, किडनी संबंधी समस्या या IBS से पीड़ित महिलाओं के लिए इसका ज्‍यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसमें चीनी और कैलोरी बहुत ज्‍यादा होती है, जो इन स्थितियों को बिगाड़ सकती है। इसलिए, अपनी हेल्‍थ कंडीशन के अनुसार ही इसका सेवन करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 20:39 IST

गर्मियों में गन्ने का रस (Sugarcane Juice) सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। यह शरीर को तुरंत ठंडक और एनर्जी देता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हर किसी के लिए यह फायदेमंद नहीं होता?

कई महिलाएं इसे नेचुरल और हेल्दी समझकर बिना सोचे-समझे पी लेती हैं, जबकि हकीकत यह है कि इसकी ज्यादा मात्रा या गलत स्थिति में लेने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। खासतौर पर कुछ हेल्थ कंडीशन्स में गन्ने का रस आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।

अगर आप भी गर्मियों में रोज गन्ने का रस पीती हैं, तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि किन महिलाओं को इसे अवॉइड करना चाहिए और क्यों। इस बारे में हमें गुड़गांव की 'गेट फिट विद लीमा' की वेट लॉस और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट एवं न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं।

डायबिटीज

अगर आपको डायबिटीज है तो गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए या आप डॉक्‍टर की सलाह के बिना न पिएं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि एक गिलास गन्ने के रस में लगभग 40-50 ग्राम शुगर होती है। इसका ग्लाइसेमिक लोड हाई (20-25) होता है। यह बहुत तेजी से ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।

avoid sugarcane juice in daibetes

वेट लॉस

क्‍या आप बढ़ते वजन से परेशान है और मोटापा कम करने की कोशिश कर रही हैं तो गन्ने का रस पीने से बचें। इसमें 150-180 कैलोरी होती है। लिक्विड शुगर होने के कारण पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता। इससे बार-बार भूख लग सकती है और वजन बढ़ सकता है।

फैटी लिवर

इसमें मौजूद सुक्रोज शरीर में जाकर ग्लूकोज और फ्रक्टोज में टूटता है। ज्यादा फ्रक्टोज लिवर में फैट के रूप में जमा हो सकता है। इससे फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है। इ‍सलिए फैटी लिवर से परेशान महिलाओं को गन्ने का रस रेगुलर पीने से बचना चाहिए।

avoid sugarcane juice in fatty liver problem

किडनी से जुड़ी समस्या

अगर कोई महिला किडनी से जुड़ी समस्‍या से परेशान है तो उसे डॉक्‍टर से पूछे बिना गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। एक गिलास में लगभग 250-300 mg पोटैशियम होता है। किडनी की समस्या होने पर यह शरीर में जमा हो सकता है। इससे हार्ट और मसल्स पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- इन 3 लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम (IBS)

यह एक आम क्रोनिक डिजीज है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। इसमें पेट दर्द, ऐंठन, सूजन, गैस और दस्त या कब्ज (या दोनों) जैसे लक्षण शामिल हैं। ज्यादा शुगर आंतों में osmotic effect पैदा करती है। इससे ब्लोटिंग, गैस या लूज मोशन जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। संवेदनशील पेट वालों के लिए यह ट्रिगर बन सकता है। अगर पेट जल्दी खराब होता है तो इसे पीने से बचना चाहिए।

avoid sugarcane juice in IBS

सावधानी

  • नेचुरल होने का मतलब यह नहीं कि हर चीज हर किसी के लिए सुरक्षित हो।
  • मात्रा और आपकी हेल्थ कंडीशन दोनों बहुत मायने रखती हैं।
  • कभी-कभार और सीमित मात्रा में ही पिएं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में रोज पीते हैं गन्ने का जूस? जान लें ICMR की गाइडलाइंस

गन्ने का रस भले ही ताजगी देने वाला और टेस्‍टी हो, लेकिन हर किसी के लिए सही नहीं है। खासकर अगर आपको डायबिटीज, वजन बढ़ना, लिवर, किडनी या डाइजेशन से जुड़ी समस्या है, तो इसे पीने से पहले जरूर सोचें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।