herzindagi
image

इन 3 लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

गन्ने का रस गर्मियों की जान होती है। इसके जबरदस्त फायदे हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ लोगों को इसे पीने से नुकसान भी हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-16, 10:57 IST

गन्ने का रस गर्मियों में खूब पिया जाता है। इसे पीने की सबसे बड़ी वजह है कि यह किफायती होता है, और गले को इतना सुकून पहुंचता है कि पूछो ही मत। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह फायदेमंद है।  इसमें मिनरल्स होता है, कार्बोहाइड्रेट्स होते है,जो एनर्जी देने का काम करते हैं। इससे हाइड्रेशन भी मिलता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद के  बजाय नुकसानदायक भी सकता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत से जानते हैं उन 3 तरह के लोगों के बारे में जिन्हे गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

गन्ने का रस बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसका ग्लिसमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा होता है। इसका मतलब यह है कि इसे पीने के बाद खून में शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है और काफी देर तक हाई बना रह सकता है। डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस से पीने से बचना चाहिए। अगर पीना चाहें, तो बहुत ही सीमित मात्रा में, महीने में एक बार काफी मॉडरेशन में पीना चाहिए।


गन्ने के रस में कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और रोजाना इसका रस पीते हैं, तो यह आपका वजन घटाने की बजाए बढ़ा सकता है। इसमें कोई फाइबर नहीं होता है। इस वजह से इस बार-बार आपको भूख लग सकती है। इसे पीने से एनर्जी तो मिलती है, लेकिन फैट बर्न करने की जो प्रक्रिया होती है, वह धीमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में ज्यादा हेयर फॉल क्यों होता है? जानें

sugarcane-

गन्ने का रस अगर साफ सफाई से नहीं बनाया गया हो, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में अगर आपका पाचन तंत्र पहले से कमजोर है, तो आपको फूड प्वाइजनिंग, दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है, तो अगर आपको एसिडिटी लूज मोशन की शिकायत है तो आपको करने के रस से बचना चाहिए। बाजार में खुले मिलने वाले रस साफ ना हो तो उसे संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है।

यह भी पढ़ें-क्या थायराइड के कारण मां बनने में रुकावट पैदा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।