Wed Feb 18, 2026 | Updated 03:40 AM IST
herzindagi
why do i feel sleepy or tired after drinking vegetable juice expert explains

Vegetables Juice पीने के बाद नींद या थकान क्यों होती है महसूस, डॉक्टर से जानें क्या है कारण?

आमतौर पर जूस को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लोग मानते हैं कि इसमें विटामिन, मिनरल और नेचुरल शुगर होती है, जो सेहत को नुकसान नहीं देती। इसलिए फ्रेश जूस पीने में कोई दिक्कत नहीं है।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 12:59 IST

कुछ महिलाओं को ऐसा महसूस होता है कि रोज सुबह जो जूस वह ताजा और ऊर्जा पाने के लिए पी रही हैं, उससे उन्हें तरोताजा नहीं उल्टा थका हुआ महसूस हो रहा है। ऑफिस जाने से पहले जूस पीने वाली महिलाएं अक्सर यह शिकायत करती हैं। ऐसा लगता है जैसे वह बहुत ज्यादा थकी हुई हैं और उन्हें सोने की जरूरत है। जबकि वह पूरी रात अच्छी नींद लेकर आई हैं, फिर भी ऐसा हो रहा है। जूस पीने के कुछ ही समय बाद शरीर में अजीब-सा भारीपन महसूस होता है, आंखें बोझिल लगने लगती हैं और काम करने का मन नहीं होता। ऐसे में महिलाएं जानना चाहती हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है? इसके बारे में हमने सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट और RISAA IVF की को-फाउंडर डॉ. रीता बख्शी से बात की। डॉक्टर से जानें कि वेजिटेबल जूस पीने के बाद महिलाओं में होने वाली थकान और नींद का क्या कारण है।

जूस पीने के बाद थकान जैसा क्यों लगता है?

डॉ. रीता बख्शी ने बताया कि यह शरीर की एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया हो सकती है। जूस में मौजूद प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट तरल रूप में आपके शरीर के अंदर जाते हैं और तेजी से शरीर उन्हें ऑब्जर्व करने लगता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी पहले के मुकाबले तेजी से बदलाव करता है। कई महिलाओं में ब्लड ग्लूकोज पहले बढ़ता है और फिर तेजी से गिर सकता है। अचानक से शरीर में इस उतार-चढ़ाव के कारण ऊर्जा स्थिर नहीं रह पाती। मस्तिष्क पर भी असर होता है और ऊर्जा की कमी महसूस होती है, जिससे थकान जैसा लगने लगता है।

  • दूसरा कारण- थकान महसूस होने का कारण महिलाओं में ऐसा हार्मोनल असंतुलन, पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म के कारण भी हो सकता है। ऐसा खासकर खाली पेट या बिना प्रोटीन व फाइबर लिए जूस पीने से हो सकता है। ऐसी कई महिलाएं हैं, जो जूस खाली पेट पीना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को रोजाना क्यों पीना चाहिए ABC जूस? डाइटिशियन से जानिए जवाब

causes of post juice fatigue

मुख्य कारण

  • इसका सबसे पहला कारण ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि और गिरावट हो सकता है। जूस में फाइबर कम होने से शुगर जल्दी बढ़ती और गिरती है।
  • इंसुलिन स्तर में बदलाव- जूस हर महिला के शरीर में एक जैसा असर नहीं डालता। जिस तरह आपका खान-पान है उसी तरह आपके शरीर पर भी इसका असर पड़ता है। जूस पीने से कई महिलाओं में ब्लड शुगर बढ़ने पर इंसुलिन बढ़ता है, जिससे ऊर्जा अचानक कम लग सकती है और नींद-थकान जैसा लगने लगता है।
  • ट्रिप्टोफैन का प्रभाव- यदि जूस में टमाटर जैसी कोई चीज शामिल की गई है, तो इसमें ट्रिप्टोफैन हो सकता है, जो एक ऐसा अमीनो एसिड है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन (नींद के हार्मोन) में बदल जाता है।
  • विटामिन या मिनरल की कमी- अगर आपके शरीर में आयरन, B12 या मैग्नीशियम की कमी है, तो जूस पीने के बाद आपके शरीर पर ज्यादा असर होता है और थकान ज्यादा महसूस हो सकती है।

vegetable juice side effects women

क्या रोज जूस पीना सही है?

डॉ. रीता बख्शी कहती हैं कि ध्यान रखें संतुलित आहार, नियंत्रित मात्रा में जूस सेवन और नियमित स्वास्थ्य जांच महिलाओं की हेल्थ अच्छी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जूस पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन उसकी मात्रा, समय और शरीर की जरूरत को समझना उससे भी ज्यादा जरूरी है। अगर आप रोजाना जूस पीने का प्लान कर रही हैं, तो पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा। व्यक्ति का शरीर अलग होता है और उसकी जरूरतें भी अलग होती हैं। जो चीज एक महिला के लिए फायदेमंद है, वह दूसरी के लिए जरूरी नहीं कि उतनी ही लाभकारी हो।

इसे भी पढ़ें- ABC जूस को खाली पेट पीने से क्या होता है? पाचन पर पड़ता है ऐसा असर

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।