
Virgo Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल सप्ताह के अधिकांश समय धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह में कन्या राशि की महिलाओं को हर चीज़ को परफेक्ट करने की कोशिश करनी होगी। क्युकी कई दिन से कर कार्यो में परफैक्शन अब तक नहीं आ रहा था वो इस सप्ताह आएगा। यह सप्ताह आत्मविशास से भरा हुआ होगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि कन्या राशि के लिए यह सप्ताह का सम्पूर्ण राशिफल...
कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में स्पष्टता मांगता है।इस सप्ताह चंद्रमा का तुला राशि में गोचर बातचीत को आसान बनाएगा, लेकिन 14 जनवरी के बाद वृश्चिक में प्रवेश से भावनात्मक गहराई बढ़ेगी और छोटी-छोटी बातों पर आपका मन भारी हो सकता है। सप्ताह के मध्य में अविवाहित महिलाओं को किसी समझदार व्यक्ति से संपर्क होगा, लेकिन आपकी शक करने और लोगो को अपने से तुलना करने की आदत इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ने देगी। और बिना मतलब का मतभेद होगा सप्ताह के शुरआत में विवाहित या कमिटेड महिलाएं यदि हर बात का विश्लेषण करती रहीं, तो रिश्ते में सहजता खत्म हो जाएगी।
करियर के मामले में यह सप्ताह आपको सोच से बाहर निकलकर काम करने की सीख देगा। धनु राशि में चार ग्रह होने से काम का दबाव बढ़ेगा, खासकर डेडलाइन और जिम्मेदारियों को लेकर आप इस समय ज्यादा परेशान हो सकती है जो महिलाएं लेखन, अकाउंटिंग, डेटा, मेडिकल, रिसर्च या शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए यह सप्ताह प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाने का है। 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर में प्रवेश आपको स्थिरता लाएगा और आपके सीनियर्स का सपोर्ट आपको दिला सकता है इस सप्ताह आप अपने आप खुद को कमज़ोर साबित न करें। कन्या के लिए महीना कैसा रहेगा, इससे आप समझ सकती हैं।
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं के लिए संतुलित है, लेकिन इस सप्ताह आपको पैसो को लेकर अनावश्यक चिंता बनी रह सकती है। खर्च ज़रूरत के अनुसार होंगे, फिर भी आपको लगेगा कि पैसे रुक नहीं रहे। चंद्रमा का वृश्चिक और धनु में गोचर किसी पुराने पेमेंट या टैक्स से जुड़े मामले को फिर सामने ला सकता है। सप्ताह के प्रारम्भ और अंत में किसी भी तरह के रिस्क से बचना चाहिए , सप्ताह के मध्य में इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा समय है।
यह भी पढ़ें- कन्या राशि के लोग शत्रुओं पर पाएंगे विजय, पुराने रोगों से मिलेगी बड़ी राहत; जानें क्या कहता है आज का राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं के लिए आपकी मानसिक स्थिति पर निर्भर करेगा। इस सप्ताह ज़्यादा सोचने से पेट, आंतों से संबधित समस्या सामने आ सकती है और सप्ताह के मध्य में नींद से जुड़ी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। शनि मीन राशि में होने से मानसिक थकान और लो एनर्जी महसूस हो सकती है। अगर आप सप्ताह के प्रारम्भ से अपनी रूटीन में सुधर लेट है तो यह सप्ताह अच्छा जायेगा नहीं बदलाव लाईं, तो छोटी समस्या बड़ी बन सकती है।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।