कन्या

कन्या व्यक्तित्व राशिफल

Aug 23 - Sep 22

    कन्या राशि के लोग आमतौर पर मध्यम कद के, काले बालों और आंखों वाले होते हैं और अपनी वास्तिवक आयु से कम के प्रतीत हाते हैं। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं और दूसरों की हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं। ये लोग दूसरों को खुश रखते हैं। ज्यादातर मामलों में ये दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं।

    कन्या राशि के लोग स्वभाव से संकोची और शर्मीले होने के साथ अपनी बात को सबके सामने रखने में झिझकने वाले होते हैं। ये कला प्रेमी होते हैं और ये लोग धार्मिक विचारों में आस्था रखते हैं। किसी भी बात और चीज़ के लिए ये लोग बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हैं। कन्या राशि के लोग दोहरी प्रवृति के होते हैं और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले पाते हैं। आमतौर पर इनमें धैर्य की कमी होती है।

    ये लोग प्रकृति के साथ रहना पसंद करते हैं। लेकिन ये बहुत जल्दी किसी भी चीज से बोर हो जाते हैं। कन्या राशि वाले खाने को लेकर भी बहुत चूजी होते हैं और अपनी पसंद का खाना पसंद करते हैं। कन्या राशि के लोग किसी भी रिश्ते के लिए बहुत ज्यादा ईमानदार होते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं बहुत ही सुकून के साथ करते हैं। किसी भी काम को कन्या राशि के लोग दिल से करते हैं। यही बात इन्हें हमेशा अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देती है।

    ये स्वभाव से संतुलित होते हैं और किसी से बिना वजह उलझते नहीं हैं। ये लोग बहुत तेज दिमाग वाले एवं व्यावहारिक होते हैं।किसी भी काम को करने के लिए बहुत सोच विचार नहीं करते हैं। पर्याप्त धन होने पर भी उन्हें धन का अभाव लगता रहता है। इसलिए ये बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और अपने करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। ये लोग अकाउंटेंट, इंजीनियर, वकील, ज्योतिषी या शिक्षक भी बन सकते हैं।ये मेहनती होते हैं और संगीत के क्षेत्र में भी अच्छा कर लेते हैं। कन्या राशि के लोग दूसरों से जल्दी प्रभावित होते हैं। इन्हें आत्मनिर्भर रहना अच्छा लगता है। इनकी स्मरण शक्ति बहुत ज्यादा अच्छी होती है।

    कन्या राशि के लोगों में विपरीत लिंगों के प्रति झुकाव जल्दी हो जाता है और ये जिसे प्यार करते हैं उसका बहुत ख्याल रखते हैं। ये लोग अपने प्यार करने वालों के लिए एक खुशनुमा जगह बनाने की कोशिश करते हैं। ये गृहस्थ जीवन में ईमानदार होते हैं और दिखावे से घृणा करते हैं। वे प्रेम में चिंतन और विश्लेषण से काम लेते हैं। इस राशि के जातक प्रेम संबंधों को विशेष महत्व देते हैं। ये अपने साथी के साथ प्रसन्न रहते हैं एवं उनके साथ मानसिक रूप से जुड़ जाते हैं।

    कन्या राशि के लोग प्रेम संबंधों को काफी गंभीरता से लेते हैं। प्यार के मामले में निष्ठावान, कर्तव्यपरायण होते हैं। इनके लिए प्यार बहुत मायने रखता है। ये लोग किस भी काम के लिए अपने जीवन साथी पर निर्भर करना पसंद नहीं करते हैं। ये कभी भी अपने साथी को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं दे सकते हैं। इन्हे समय बर्बाद करना पसंद नहीं होता है। कई बार साथी से ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा के कारण इनका प्रेम संबंध ख़राब भी हो सकता है।

    इसलिए आपको किसी भी तरह की ईर्ष्या भावना से बचकर रहना चाहिए। कन्या राशि के लोग हमेशा अपने पार्टनर के लिए एक खुशनुमा वातावरण बना देते हैं। उन्हें प्रेम की वैधता ही संतुष्टि एवं प्रसन्नता प्रदान करती है। प्रेम के मामले में ये कई बार बहुत कन्फ्यूजन में रहते हैं।

    कुछ समय के बाद ही वे अपने प्रेम के लिए सही निर्णय ले पाते हैं। कई बार वे आयु में अपने से बड़े विपरीत लिंगी लोगों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। उन्हें निरंतर सुरक्षा की आवश्यकता होती है। कन्या राशि वालों को दूसरों को प्रसन्न रखने में अत्यन्त प्रसन्नता होती है। ये लोग हर वो काम करते हैं जिससे इनके पार्टनर को खुशी मिलती है। अपने लिए पार्टनर चुनते समय ये भावनाओं या रोमांस की जगह बुद्धिमता को तरजीह देते हैं। कुल मिलकर कन्या राशि के लोगों का स्वभाव मिला जुला होता है और उनकी लव लाइफ सामान्य से ज्यादा अच्छी होती है।

     

    कन्या राशिफल लेख