Tue Mar 10, 2026 | Updated 12:33 AM IST
herzindagi
 mobile tower radiation health risk

क्या घर के आस-पास मोबाइल टावर होने से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से समझिए

कैंसर के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सबसे परेशानी की बात ये है कि इससे बचने का कोई सटीक तरीका नहीं है। कई लोगों को लगता है कि घर के आस-पास मोबाइल टावर का होना कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। क्या वाकई ऐसा है, चलिए डॉक्टर से जान लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-08, 09:02 IST

आज के वक्त में कई कारणों के चलते कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। गलत खान-पान से लेकर अनियमित जीवनशैली, तनाव और भी न जाने कितने कारणों के चलते कैंसर की बीमारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। इससे जुड़ी एक परेशान करने वाली बात ये भी है कि इसके सटीक कारणों के विषय में जानकारी बहुत मुश्किल है। ऐसे में इसे लेकर लोगों के मन में डर बना हुआ है और कई बार डर के चलते कुछ भ्रांतियों को भी हम सच मान लेते हैं या कई बार हमारे मन में ऐसे सवाल उठते हैं, जिनका जवाब हमें नहीं पता होता है। ऐसा ही एक सवाल ये है कि क्या घर के आस-पास मोबाइल टावर होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव, इंटरनल मेडिसिन, शारदा हॉस्पिटल जानकारी दे रहे हैं।

क्या घर के आस-पास मोबाइल टावर होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है?

can mobile tower cause cancer

  • घर के आस-पास मोबाइल टावर होने से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है या नहीं, ये सवाल कई लोगों के मन में आता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस विषय पर अब तक कई वैज्ञानिक अध्ययन किए गए हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडियो तरंगें नॉन-आयोनाइजिंग रेडिएशन होती हैं। इसका मतलब है कि इनमें इतनी ऊर्जा नहीं होती कि ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर पैदा करें।
  • मोबाइल टावर से निकलने वाला रेडिएशन बहुत कम स्तर का होता है और यह तय सीमा के अंदर रहता है। भारत में मोबाइल टावरों के लिए रेडिएशन की सीमा बहुत सख्त है, जो कई देशों से भी कम रखी गई है। टावर लगाने से पहले और बाद में सरकार द्वारा इसकी जांच की जाती है।

यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना

cancer and mobile tower connection

  • अब तक ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करे कि मोबाइल टावर के पास रहने से कैंसर होता है। कई बार लोगों को सिरदर्द, नींद न आना या चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं महसूस होती हैं, लेकिन इनका सीधा संबंध मोबाइल टावर से जोड़ना सही नहीं माना गया है। ये समस्याएं तनाव, डर या अन्य कारणों से भी हो सकती हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि सावधानी रखना हमेशा अच्छा होता है। बेवजह डर फैलाने के बजाय सही जानकारी पर भरोसा करना चाहिए। यदि कोई समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सही जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि घर के पास मोबाइल टावर होने से कैंसर होने का खतरा बहुत कम या ना के बराबर है।

 यह भी पढ़ें- क्या आप भी पीती हैं खौलती हुई चाय? आज ही बदलें यह आदत, वरना घेर सकता है कैंसर

 

 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके घर के आस-पास मोबाइल टावर है, तो आपको डरने या घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।