
क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स (Birth Control Pills) कैंसर को न्योता दे रही हैं? अक्सर महिलाओं के मन में यह डर बना रहता है कि अनचाहे गर्भ को रोकने वाली ये छोटी सी गोलियां कहीं भविष्य में ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण तो नहीं बन जाएंगी?
अगर आपको भी यह डर सता रहा है, तो यह आर्टिकल आपकी आंखें खोल देगा। AOI-कोयंबटूर के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉक्टर सुजित टी ने इस विषय पर कुछ ऐसे चौंकाने वाले तथ्य शेयर किए हैं, जिन्हें हर महिला को जानना जरूरी है। क्या यह सिर्फ एक अफवाह है या इसमें कोई सच्चाई है? आइए विस्तार से जानते हैं।
गर्भनिरोधक गोलियां, खासकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन की कॉम्बिनेशन पिल्स, लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को लेकर रिसर्च में रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ये गोलियां सीधे तौर पर कैंसर का कारण नहीं बनती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं में थोड़े समय के लिए खतरा बढ़ा सकती हैं। बड़ी स्टडीज बताती हैं कि गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा थोड़ा बढ़ सकता है।

2017 की एक डेनमार्क स्टडी (18 लाख महिलाओं पर) में पाया गया कि पिल्स लेने वाली या हाल ही में छोड़ने वाली महिलाओं में खतरा 20-24 प्रतिशत तक ज्यादा था।
डरने की जरूरत क्यों नहीं? यह आंकड़ा सुनने में बड़ा लग सकता है, लेकिन असलियत में यह प्रति 1,00,000 महिलाओं में केवल 13 एक्स्ट्रा मामले ही बढ़ाता है। युवा महिलाओं में वैसे भी ब्रेस्ट कैंसर की संभावना काफी कम होती है।
अच्छी खबर यह है कि गोली बंद करने के 5 से 10 साल के अंदर कैंसर का यह बढ़ा हुआ खतरा वापस नॉर्मल हो जाता है। नई लो-डोज पिल्स पुराने समय की हाई-डोज पिल्स की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्भनिरोधक गोलियां और कॉपर टी, जानिए आपके लिए कौन सा ऑप्शन है सही
गर्भनिरोधक गोलियों के कुछ सुरक्षा लाभ भी हैं।
इसलिए सिर्फ पिल्स नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- गर्भनिरोधक गोलियां लगातार लेने से क्या होता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें
ज्यादातर महिलाओं में गर्भनिरोधक गोलियां ब्रेस्ट कैंसर का सीधा कारण नहीं बनतीं। खतरा हल्का और अस्थायी हो सकता है। सही फैसला आपकी उम्र, फैमिली हिस्ट्री और हेल्थ कंडीशन के अनुसार डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।