
Cancer Weekly Horoscope : कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह इच्छा पूर्ति और आत्म-मंथन के शानदार सफर पर ले जाने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सुपर लकी साबित होगी। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृषभ राशि ग्यारहवें भाव/लाभ भाव में उच्च के रहेंगे। यह गोचर आपकी हर मनोकामना पूरी करने और धन लाभ के लिए जादुई है। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां वे देवगुरु बृहस्पति के साथ मिलकर बारहवें भाव में गजकेसरी योग बनाएंगे। यह आध्यात्म, विदेश और अचानक होने वाले खर्चों का सूचक है। सबसे अच्छी बात यह है कि 27 फरवरी से 01 मार्च तक आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आपकी ही राशि कर्क में स्वगृही होकर गोचर करेंगे। यह आपको अपार मानसिक शांति और रूप-सौंदर्य देगा। सप्तम भाव में उच्च के मंगल दांपत्य जीवन में गर्मी बढ़ा रहे हैं, और अष्टम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष अभी भी बना हुआ है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में अट्रैक्शन और अथॉरिटी का खेल है। 23 और 24 फरवरी को ग्यारहवें भाव का उच्च चंद्रमा आपको बेहद सोशल बनाएगा। दोस्तों की पार्टी या किसी फंक्शन में आप और आपके पति छाए रहेंगे। सिंगल महिलाओं को अपने फ्रेंड सर्कल से ही कोई शानदार प्रपोजल मिल सकता है। लेकिन 25 और 26 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा आपको पार्टनर से थोड़ा इमोशनल डिटैचमेंट दे सकता है। सप्तम भाव में बैठे उच्च के मंगल के कारण आपके पति का स्वभाव बहुत डोमिनेटिंग हो सकता है, जिससे आप एकांत की तलाश करेंगी। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच जब चंद्रमा आपके लग्न में आएगा, तब सारा तनाव छूमंतर हो जाएगा। आप अपनी सौम्यता से पार्टनर का गुस्सा शांत कर देंगी और वीकेंड बेहद रोमांटिक गुजरेगा।
उपाय: सोमवार के दिन चांदी का एक छोटा सा चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें और शिव जी को सफेद चंदन अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें- Kark Rashifal February 2026: इस महीने अपनों का मिलेगा भरपूर साथ, बस सेहत का जरूर रखें ध्यान
करियर के लिहाज से यह सप्ताह नेटवर्किंग और नए प्रोजेक्ट्स का है। 23 और 24 फरवरी को ग्यारहवें भाव में उच्च का चंद्रमा आपकी सोशल नेटवर्किंग को बहुत मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों और बॉस से सीधा लाभ मिलेगा। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की रुकी हुई फाइल इन दो दिनों में पास हो सकती है। 25 और 26 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा और गुरु उन महिलाओं के लिए लॉटरी के सामान है जो मल्टीनेशनल कंपनियों , इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या अस्पतालों में काम करती हैं। विदेश से जुड़ा कोई बड़ा काम बन सकता है। हालांकि, ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। 27 फरवरी के बाद लग्न का चंद्रमा आपको काम में लीडरशिप का रोल देगा। आप नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपने टारगेट पूरे करेंगी। बिजनेस पार्टनरशिप में मंगल के कारण सावधानी से फैसले लें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में 4 केले और लाल फूल चढ़ाएं।
आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह कमाई और बड़े खर्च का परफेक्ट बैलेंस है। 23 और 24 फरवरी को ग्यारहवें भाव का उच्च चंद्रमा आपको अत्यधिक आय दे सकता है। रुका हुआ पैसा, शेयर मार्केट का रिटर्न या कोई बड़ा बोनस अचानक आपके बैंक खाते में आ सकता है। यह इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत शुभ समय है। 25 और 26 फरवरी को बारहवें भाव में गजकेसरी योग आपसे अचानक बड़े खर्च करवा सकता है। यह खर्च किसी धार्मिक यात्रा, दान-पुण्य या अस्पताल के बिलों पर हो सकता है। अष्टम भाव में सूर्य और राहु गुप्त धन या वसीयत का पैसा तो दिला सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा भी बना हुआ है। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच जब चंद्रमा लग्न में होगा, तब आप अपने पैसों का सही मैनेजमेंट कर पाएंगी और आर्थिक स्थिति फिर से मजबूत होगी।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं को इस सप्ताह विशेषकर मध्य भाग में बहुत सतर्क रहना होगा। 23 और 24 फरवरी को आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा का स्तर बहुत शानदार रहेगा। लेकिन 25 और 26 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा और अष्टम भाव में सूर्य-राहु की युति नींद न आने, एंग्जायटी और पैरों में दर्द की समस्या दे सकती है। महिलाओं को गयनेकोलॉजिकल इश्यूज या यूरिन इन्फेक्शन के प्रति सावधान रहना चाहिए। सप्तम भाव में उच्च का मंगल शरीर का तापमान बढ़ाएगा। 27 फरवरी को जब चंद्रमा आपकी अपनी राशि में आएगा, तब आपकी इम्युनिटी और मानसिक शांति जादुई रूप से वापस लौट आएगी।
उपाय: बुधवार की शाम को किसी बहते हुए जल में मुट्ठी भर काले तिल और एक नारियल प्रवाहित करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।