
Libra Weekly Horoscope तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अचानक होने वाले बदलावों और करियर में बड़ी छलांग का एक अद्भुत संगम है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी रहस्यमयी और गहरी रहेगी। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के रहेंगे। अष्टम भाव में उच्च का चंद्रमा मन को थोड़ा भावुक कर सकता है, लेकिन अचानक धन प्राप्ति के प्रबल योग भी बनाता है। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहाँ वे देवगुरु बृहस्पति के साथ मिलकर भाग्य भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। यह आपकी किस्मत के बंद ताले खोलने के लिए मास्टर-की साबित होगा। 27 फरवरी से 01 मार्च तक चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में स्वगृही रहेंगे, जो कार्यक्षेत्र में आपको बॉस' का रुतबा देगा। चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल, पंचम भाव में सूर्य-राहु आदि का भारी जमावड़ा और छठे भाव में शनि देव विराजमान हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में रोमांस और रहस्य लेकर आया है। पंचम भाव में सूर्य, शुक्र और राहु का ग्रहण दोष लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां या शक पैदा कर सकता है। 23 और 24 फरवरी को अष्टम भाव का उच्च चंद्रमा आपको बेहद पजेसिव और सेंसिटिव बनाएगा। आप पार्टनर की हर छोटी बात को गहराई से सोचेंगी, जिससे बेडरूम लाइफ में इंटेंसिटी तो रहेगी, लेकिन बेवजह की बहस भी हो सकती है। 25 और 26 फरवरी को नवम भाव में गजकेसरी योग दांपत्य जीवन में बहुत ही आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण माहौल लाएगा। आप पति के साथ किसी धार्मिक स्थल या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकती हैं। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच दशम भाव का स्वगृही चंद्रमा आपको काम में व्यस्त रखेगा। इस दौरान आपके पार्टनर आपके करियर और सफलता में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, जिससे म्यूच्यूअल रेस्पेक्ट बढ़ेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद चंदन को गुलाब जल में घिसकर पति-पत्नी दोनों अपने माथे और कंठ पर लगाएं।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अर्श से फर्श की नहीं, बल्कि 'फर्श से अर्श' की उड़ान है। 23 और 24 फरवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा रिसर्च , डेटा एनालिसिस, ज्योतिष या गुप्तचर विभाग से जुड़ी महिलाओं को अचानक कोई बड़ी सफलता दिलाएगा। जो काम महीनों से रुके थे, वे पर्दे के पीछे से अचानक बन जाएंगे। 25 और 26 फरवरी को भाग्य भाव का गजकेसरी राजयोग आपको बॉस और सीनियर अधिकारियों का प्रिय बना देगा। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में भाग्य पूरा साथ देगा। 27 फरवरी से 01 मार्च का समय 'इतिहास रचने' वाला है। दशम भाव में स्वगृही चंद्रमा कार्यक्षेत्र में मोनरचय दिलाएगा। आप कोई बड़ी लीडरशिप भूमिका निभाएंगी या आपको प्रमोशन का लेटर मिल सकता है। जो महिलाएं अपना बिजनेस करती हैं, उनका ब्रांड नेम मार्केट में चमकेगा।
उपाय: प्रतिदिन अपने कार्यस्थल या ऑफिस की डेस्क पर एक छोटे से कांच के बाउल में पानी और कुछ ताजे सफेद फूल रखें।
आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह सरप्राइज वेल्थ यानी अचानक धन प्राप्ति का है। 23 और 24 फरवरी को अष्टम भाव में उच्च का चंद्रमा वसीयत,इन्शुरन्स , पीएफ या ससुराल पक्ष से अचानक बड़ा धन लाभ करा सकता है। अष्टम भाव गुप्त धन का है, इसलिए आपको कहीं से रुका हुआ पैसा बिना उम्मीद के मिल सकता है। 25 और 26 फरवरी को नवम भाव में गुरु-चंद्रमा की युति लॉन्ग -टर्म इंवेस्टमेंट्स के लिए अच्छा समय है। इस समय किया गया इन्वेस्ट भाग्य के सहयोग से कई गुना बढ़ेगा। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच दशम भाव में चंद्रमा करियर के माध्यम से स्थायी और बड़ी इनकम का स्रोत बनाएगा। हालांकि, चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल के कारण घर का रेनोवेशन या नई गाड़ी पर कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है।
उपाय: बुधवार के दिन 5 साबुत सुपारी और 5 लौंग लेकर उन्हें गणेश जी के चरणों में रखें और फिर एक सफेद रुमाल में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में विशेष सतर्क रहना होगा। 23 और 24 फरवरी को अष्टम भाव में चंद्रमा के होने से जल जनित रोग , सर्दी-जुकाम, या मानसिक एंग्जायटी परेशान कर सकती है। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन रात में बिल्कुल न करें। चतुर्थ भाव में उच्च का मंगल और पंचम भाव में सूर्य-राहु की युति सीने में जलन , एसिडिटी और ब्लड प्रेशर की समस्या दे सकती है। गर्भवती महिलाओं को इस सप्ताह अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए और समय पर चेकअप कराना चाहिए। 25 और 26 फरवरी को सेहत में सुधार होगा। 27 फरवरी के बाद जब चंद्रमा आपके कर्म भाव में होगा, तब आपकी शारीरिक ऊर्जा बहुत शानदार रहेगी, लेकिन वर्कहोलिक बनने के चक्कर में अपनी नींद से समझौता न करें।
उपाय: सोमवार की शाम को चांदी के गिलास में पानी पिएं और शिव मंदिर में एक मुट्ठी साबुत चावल दान करें।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।