
Sagittarius Weekly Horoscope : धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह शत्रुओं पर विजय , रिश्तों की मिठास और अचानक होने वाले बदलावों का एक रोमांचक सफर है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही ऊर्जावान रहने वाली है। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृषभ राशि छठे भाव/रोग, ऋण और शत्रु भाव में उच्च के रहेंगे। यह गोचर विरोधियों को शांत करने और जॉब में सफलता के लिए बहुत शुभ है। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि सप्तम भाव/विवाह और साझेदारी भाव में गोचर करेंगे, जहाँ वे देवगुरु बृहस्पति के साथ मिलकर आपके दांपत्य जीवन में गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। यह समय आपके निजी जीवन का सबसे रोमांटिक हिस्सा होगा। 27 फरवरी से 01 मार्च तक चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में स्वगृही रहेंगे। धन भाव में उच्च के मंगल आपकी वाणी को तेज और बैंक बैलेंस को भारी बना रहे हैं, जबकि तीसरे भाव में सूर्य, राहु, शुक्र और बुध का जमावड़ा आपको बेहद साहसी बना रहा है। चौथे भाव में शनि देव विराजमान हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह धनु राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मैजिकल मोमेंट्स की गारंटी लेकर आया है। 25 और 26 फरवरी का समय आपके लिए किसी हनीमून पीरियड से कम नहीं होगा। सप्तम भाव में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा का गजकेसरी योग पति-पत्नी के बीच अपार प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिक जुड़ाव पैदा करेगा। जो महिलाएं सिंगल हैं या विवाह योग्य हैं, उन्हें इन दो दिनों में किसी बहुत ही प्रतिष्ठित और संस्कारी परिवार से रिश्ता आ सकता है। 23 और 24 फरवरी को छठे भाव का चंद्रमा आपको घर और ऑफिस के कामों में उलझाए रखेगा, जिससे पार्टनर को थोड़ी शिकायत हो सकती है। लेकिन दूसरे भाव में उच्च के मंगल के कारण आपकी वाणी में एक अजीब सा अथॉरिटी होगा, इसलिए बहस करने से बचें। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच अष्टम भाव का स्वगृही चंद्रमा बेडरूम लाइफ में इमोशनल इंटेंसिटी लाएगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी मुद्दे को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए स्ट्रेटेजी और पार्टनरशिप का है। 23 और 24 फरवरी को छठे भाव में उच्च का चंद्रमा नौकरीपेशा महिलाओं के लिए बहुत लकी है। अगर आपका कोई इंटरव्यू है या बॉस से किसी प्रोजेक्ट को पास कराना है, तो आपकी जीत पक्की है। आपके कलीग्स आपके काम से प्रभावित होंगे। तीसरे भाव के 4 ग्रह आपको सुपर-एक्टिव और निडर बना रहे हैं। 25 और 26 फरवरी को सप्तम भाव का गजकेसरी योग बिजनेस करने वाली महिलाओं को कोई बहुत बड़ी पार्टनरशिप या नया क्लाइंट दिला सकता है। पब्लिक रिलेशन, वकालत या बुटीक चलाने वाली महिलाओं के लिए यह समय बहुत मुनाफे का है। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच अष्टम भाव का चंद्रमा रिसर्च , बैंकिंग, ऑडिट या ज्योतिष जैसे गुप्त कार्यों से जुड़ी महिलाओं को अचानक बड़ी सफलता और प्रसिद्धि दिलाएगा।
आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह कर्ज मुक्ति और हिडन वेल्थ का है। 23 और 24 फरवरी को छठे भाव का चंद्रमा पुराने कर्जों को चुकाने में आपकी मदद करेगा। दूसरे भाव में उच्च के मंगल बैठे हैं, जो आपकी सेविंग्स को बहुत तेजी से बढ़ा रहे हैं, लेकिन यह मंगल आपको अधिक खर्च भी करा सकता है। सोच-समझकर खर्च करें। 25 और 26 फरवरी को पार्टनर या जीवनसाथी के माध्यम से कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग हैं। असली सरप्राइज आपको 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच मिलेगा। अष्टम भाव में स्वगृही चंद्रमा अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा, इन्शुरन्स क्लेम , पीएफ या वसीयत का धन दिला सकता है। हालांकि, चतुर्थ भाव में बैठे शनि के कारण प्रॉपर्टी में कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले डॉक्यूमेंट को अच्छी तरह चेक कर लें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं को इस सप्ताह गले, दांत और मानसिक शांति का विशेष ध्यान रखना होगा। 23 और 24 फरवरी को आपका स्वास्थ्य बहुत शानदार रहेगा, पुरानी कोई बीमारी भी इस दौरान ठीक होती नजर आएगी। लेकिन दूसरे भाव में उच्च के मंगल के कारण आपके शरीर में गर्मी बढ़ी हुई है, जिससे गले में इन्फेक्शन, मुंह के छाले या दांतों में दर्द हो सकता है। ठंडी चीजों से बचें। 25 और 26 फरवरी को स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सबसे ज्यादा सावधानी 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच बरतनी है। अष्टम भाव का चंद्रमा पैरों में सूजन , यूरिन इन्फेक्शन या मानसिक एंग्जायटी दे सकता है। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन रात में बिल्कुल न करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।