-1770992080816.webp)
Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आर्थिक समृद्धि और घरेलू कलह के बीच झूलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। 16 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, जहाँ वे उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। यह योग आपकी बैंक बैलेंस को बढ़ाने के लिए अद्भुत है। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ चंद्रमा का मिलन पंचग्रही योग बनाएगा। यह स्थिति आपको बेहद निडर और साहसी बनाएगी। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे। शनि देव चतुर्थ भाव में मीन राशि में और गुरु सप्तम भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह धनु राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह पारिवारिक रिश्तों में संयम की मांग करता है। 16 फरवरी को दूसरे भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति आपकी वाणी को बहुत तीखा और प्रभावशाली दोनों बनाएगी। आप गुस्से में ससुराल पक्ष को कुछ ऐसा कह सकती हैं, जो विवाद खड़ा कर दे, इसलिए बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। 17 और 18 फरवरी को तीसरे भाव में पंचग्रही योग भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ संबंधों को प्रभावित करेगा। लव लाइफ में आप बहुत बोल्ड रहेंगी। 19 और 20 फरवरी को चतुर्थ भाव में शनि और चंद्रमा का विष योग घर की शांति भंग कर सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद या उनकी सेहत को लेकर मन उदास रहेगा। पति का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन घर का तनाव आपके रोमांस को फीका कर देगा। 21 फरवरी को पंचम भाव का चंद्रमा संतान पक्ष से खुशियां और लव लाइफ में नई ऊर्जा लेकर आएगा।
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और जल में हल्दी डालकर चढ़ाएं, इससे गुरु मजबूत होगा और घर में सुख-शांति आएगी।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह कम्युनिकेशन और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए वरदान है। 17 फरवरी को तीसरे भाव में बनने वाला पंचग्रही योग मीडिया, पत्रकारिता, लेखन, सेल्स और ट्रेवल एजेंसी से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सफलता दिलाएगा। आपकी नेटवर्किंग बहुत मजबूत होगी। 16 फरवरी को दूसरे भाव में चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बैंकिंग, फाइनेंस, ज्वेलरी और फैमिली बिजनेस में भारी मुनाफा कराएगा। आप अपनी बातों से किसी भी डील को फाइनल कर लेंगी। 19 और 20 फरवरी को चतुर्थ भाव में शनि-चंद्रमा के कारण वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं को काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ बहस करने से बचें। 21 फरवरी को कोई नया क्रिएटिव प्रोजेक्ट मिल सकता है।
उपाय: शनिवार के दिन के हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ावें।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह से शुरू होगा। 16 फरवरी को दूसरे भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा का मिलन महालक्ष्मी योग बना रहा है। रुका हुआ पैसा, पुराना उधार या किसी इन्वेस्ट से अचानक बड़ा लाभ होने के प्रबल योग हैं। यह दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा है। 17 और 18 फरवरी को तीसरे भाव में 5 ग्रहों का योग यात्राओं और गैजेट्स मोबाइल/लैपटॉप पर खर्च करवा सकता है। भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। 19 और 20 फरवरी को चतुर्थ भाव में शनि-चंद्रमा के कारण घर की मरम्मत, वाहन खराब होने या माता के इलाज पर पैसा खर्च होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धोखा मिल सकता है, इसलिए अभी कोई डील साइन न करें।
उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को पीले वस्त्र या पीली मिठाई दान करें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं को इस सप्ताह गले और छाती का विशेष ध्यान रखना होगा। 16 फरवरी को उच्च का मंगल और चंद्रमा गले में टॉन्सिल, थायराइड या दांत दर्द की समस्या दे सकता है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। 17 और 18 फरवरी को तीसरे भाव में ग्रहों का योग कंधों और बाजुओं में दर्द दे सकता है। सबसे ज्यादा सतर्कता 19 और 20 फरवरी को बरतनी होगी। चतुर्थ भाव में शनि और चंद्रमा का विष योग छाती में जकड़न, अस्थमा या ह्रदय रोग बढ़ा सकता है। मानसिक बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। 21 फरवरी से पेट से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर राहत मिलेगी।
उपाय: शुक्रवार को केवड़ा मिश्रित जल से स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।