
Sagittarius Monthly Horoscope : फरवरी 2026 का महीना धनु राशि की महिलाओं के लिए ऊर्जा, उत्साह और कम्युनिकेशन का महीना रहने वाला है। 13 फरवरी तक सूर्य मकर राशि आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जो आपकी वाणी पर प्रभाव डालेंगे। इसके पश्चात 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि तीसरे भाव में प्रवेश आपके अंदर साहस और आत्मविश्वास का संचार करेगा। यह गोचर आपके पराक्रम भाव को एक्टिव करेगा, जिससे आप बड़े से बड़ा रिस्क लेने से भी नहीं घबराएंगी। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व आपके आध्यात्मिक ज्ञान और मानसिक शांति में वृद्धि करेगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों का यह परिवर्तन धनु राशि की महिलाओं के लिए क्या नए अवसर लेकर आया है।
धनु राशि की महिलाएं स्वभाव से स्वतंत्र विचारों वाली और खुशमिजाज होती हैं। फरवरी माह के प्रारम्भ में आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। दूसरे भाव में सूर्य की उपस्थिति आपकी बातों को थोड़ा कठोर बना सकती है, जिससे जीवनसाथी या प्रेमी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। 13 फरवरी के बाद जब सूर्य तीसरे भाव में आएंगे, तो प्रेम जीवन में रोमांस और रोमांच की वापसी होगी। आप अपने पार्टनर के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप या लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लनिंग्स बना सकती हैं। यह यात्रा आपके रिश्ते में नई ताजगी भरेगी। अविवाहित युवतियों के लिए यह महीना नेटवर्किंग और सामाजिक मेलजोल का है किसी यात्रा या समारोह के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपके दिल को छू जाए।
उपाय: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु या केले के वृक्ष की पूजा करें और जल में हल्दी मिलाकर चढ़ाएं।

करियर के लिहाज से फरवरी 2026 धनु राशि की महिलाओं के लिए कम्युनिकेशन और कनेक्शन का महीना है। यदि आप मीडिया, पत्रकारिता, मार्केटिंग, सेल्स, लेखन या टीचिंग के क्षेत्र में हैं, तो 13 फरवरी के बाद का समय आपके लिए गोल्डन पीरियड साबित होगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स इतनी प्रभावशाली होगी कि आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगी। नौकरी कर रही महिलाओं को काम के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जो महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए भाई-बहनों या करीबी दोस्तों का सहयोग मिलेगा । आलस्य को त्यागें और अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाएं ।
उपाय: प्रतिदिन मस्तक पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं ।
आर्थिक मामले पर धनु राशि की महिलाओं के लिए महीना मिला-जुला लेकिन पॉजिटिव रहेगा। महीने की शुरुआत में 13 फरवरी तक सेविंग्स पर आपका फोकस रहेगा। पैतृक संपत्ति या परिवार के माध्यम से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। 13 फरवरी के बाद, आप अपने शौक, गैजेट्स मोबाइल, लैपटॉप या यात्राओं पर धन खर्च कर सकती हैं। यह खर्च आपको खुशी देगा। भाई-बहनों की मदद के लिए भी आपको आर्थिक रूप से आगे आना पड़ सकता है। यदि आप शेयर मर्कट में इन्वेस्ट करती हैं, तो आईटी और कम्युनिकेशन सेक्टर पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा, जल्दबाजी में कोई डील साइन न करें।
उपाय: गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करें या गाय को खिलाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी 2026 में धनु राशि की महिलाओं को अपने गले, कंधों और रेस्पिरेटरी सिस्टम का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसम में बदलाव के कारण गले में खराश, टॉन्सिल या वायरल इन्फेक्शन की संभावना बन सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। तीसरे भाव में सूर्य का प्रभाव आपके अंदर अत्यधिक एनर्जी भर देगा, जिससे आप कभी-कभी अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम कर बैठेंगी। इससे कंधों में दर्द या जकड़न महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम और योग आपको फिट रखने में मदद करेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगी, लेकिन ओवर -एक्ससिटेमेंट में चोट-चपेट न लगे, इसका ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं ।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।