Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:54 AM IST HZ Awards 2026

धनु मासिक राशिफल

Nov 22 - Dec 21

  • Lucky Colour

    सफेद, क्रीम, हरा, नारंगी और हल्‍का नीला

  • Lucky Gemstone

    पुखराज

  • Lucky Day

    गुरुवार

  • Lucky Number

    1,3,6

  • Ruling Planet

    गुरु

  • Compatible Zodiac Sign

    मेष, कुंभ,सिंह

  • पिछला मासिक
  • मासिक
  • अगला मासिक
01 Apr 2026 से 30 Apr 2026

अप्रैल 2026 का यह महीना धनु राशि की महिलाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी के अनुसार, इस महीने आपको पारिवारिक सुख, करियर में तरक्की और आर्थिक मजबूती के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

लव लाइफ (Sagittarius Love Horoscope)

  • महीने की शुरुआत में घर में शांति रहेगी।
  • आप पति और बच्चों के साथ सुखद समय बिताएंगी और घर के नवीनीकरण की योजना बना सकती हैं।
  • पति के साथ पुरानी अनबन दूर होगी और 14 अप्रैल के बाद दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
  • बच्चों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
  • अविवाहित महिलाओं के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन संभव है।
  • 19 अप्रैल के बाद छोटी बातों पर चिड़चिड़ाने से बचें।

करियर (Sagittarius Career Horoscope)

  • वर्क फ्रॉम होम, बुटीक या ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को नए ग्राहक और अच्छा मुनाफा मिलेगा।
  • 14 अप्रैल के बाद आपकी बुद्धिमानी और नए विचारों की ऑफिस में सराहना होगी, जिससे पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे।
  • 19 अप्रैल के बाद आपके विरोधी शांत हो जाएंगे और आप अपने काम में बिना बाधा के आगे बढ़ेंगी।

आर्थिक स्थिति (Sagittarius Money Horoscope)

  • 2 और 11 अप्रैल के बीच आप घर के लिए वाहन, फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी विलासिता की वस्तुओं पर खर्च कर सकती हैं।
  • 14 अप्रैल के बाद पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा होने के योग हैं।
  • 19 अप्रैल के बाद आप पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

सेहत (Sagittarius Health Horoscope)

  • शुरुआत में गले में खराश या सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें।
  • 14 अप्रैल के बाद आप खुद को अधिक ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगी।
  • 19 अप्रैल के बाद बाहर के तले-भुने खाने से बचें, अन्यथा पेट संबंधी समस्या या एसिडिटी हो सकती है।

उपाय (Sagittarius Remedies)

  • गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं और केले के पेड़ को जल अर्पित करें।
  • महत्वपूर्ण मीटिंग पर जाते समय माथे या नाभि पर केसर/हल्दी का तिलक लगाएं।
  • पीले कपड़े में हल्दी की गांठ, सिक्का और चने की दाल बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

 

धनु राशिफल लेख