
Sagittarius Horoscope Today, 08 february 2026: फरवरी का यह रविवार धनु राशि की महिलाओं के लिए ऑप्टिमिस्म और नई उमंग लेकर आया है। आप स्वभाव से इण्डिपेनेंट और चीरफुल होती हैं, और आज आपकी यह एनर्जी आपके आसपास के लोगों को भी प्रभावित करेगी। आज आपका झुकाव स्पिरिचैलिटी या किसी धार्मिक कार्य की ओर हो सकता है। आज आप अपनी रूटीन से हटकर कुछ नया या रोमांचक करने का प्लान बना सकती हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताना आज आपको मानसिक शांति देगा। अपनी स्ट्राइटफॉरवर्ड बोली पर थोड़ा नियंत्रण रखें, क्योंकि अनजाने में कही गई बात किसी को चुभ सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
धनु राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन फन और फ्रीडम का है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी आउटिंग या Long ड्राइव का आनंद ले सकती हैं। आज आप दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल रहेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपने पार्टनर को थोड़ा पर्सनल स्पेस देने की जरूरत है हर बात में रोक-टोक न करें। सिंगल महिलाओं को आज किसी यात्रा या सामाजिक समारोह के दौरान कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।
करियर के लिहाज से आज धनु राशि की महिलाओं का विज़न आज बहुत स्पष्ट रहेगा। भले ही आज छुट्टी है, लेकिन आपका दिमाग फ्यूचर प्लांनिग का रहेगा। जो महिलाएं शिक्षा, कंसल्टेंसी या टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें आज कुछ नए विचार आ सकते हैं। आज आप अपनी नॉलेज को बढ़ाने के लिए कोई अच्छी किताब पढ़ सकती हैं या किसी ऑनलाइन कोर्स के बारे में रिसर्च कर सकती हैं। कल के लिए आपकी तैयारी आज ही पूरी हो जाएगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगी।
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं, इससे मन एकाग्र रहेगा।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों पर आज धनु राशि की महिलाओं को थोड़ा प्रैक्टिकल होने की सलाह दी जाती है। आप दिल खोलकर खर्च करने में यकीन रखती हैं, लेकिन आज आपको अपने एक्सपेंसेस पर लगाम लगाने की जरूरत है। आज बच्चों की शिक्षा या किसी धार्मिक कार्य पर धन खर्च होने के योग हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि उसकी वापसी में देरी हो सकती है। अगर आप आज इन्वेस्टमेंट की सोच रही हैं, तो गोल्ड या प्रॉपर्टी के विकल्प अच्छे साबित हो सकते हैं।
उपाय: गाय को भीगी हुई चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
धनु राशि की महिलाओं को आज स्वस्थ्य की दृष्टि से अपने पैरों और जांघों में दर्द या जकड़न महसूस हो सकती है। आज बहुत ज्यादा दौड़-भाग करने से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें। आज खान-पान में फैटी भोजन से परहेज करें, क्योंकि लिवर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। सुबह खुली हवा में टहलना आपके लिए अमृत समान रहेगा।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें या कम से कम 5 मिनट खुली धूप में बैठें।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।