dhanu

Dhanu Saptahik Rashifal 09 - 15 February 2026: चिंताएं करेंगी परेशान, लेकिन धन योग और पराक्रम दिलाएगा जीत, धनु राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह शुरुआत में चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन मध्य और अंत तक सफलता मिलेगी। प्रेम में दूरी के बाद आत्मविश्वास लौटेगा। करियर में सूर्य का गोचर नई परियोजनाओं और प्रसिद्धि दिलाएगा। आर्थिक रूप से, शुरुआती खर्चों के बाद धन लाभ और रुका पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य में शुरुआती सावधानी के बाद सुधार होगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 18:19 IST

Sagittarius Weekly Horoscope : धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सतर्कता से शुरुआत और सफलता पर समापन वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन थोड़े भारी पड़ सकते हैं, लेकिन मध्य और अंत भाग खुशियों से भरा होगा। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी, जहाँ चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा आपकी अपनी राशि धनु में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस सप्ताह का सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाक्रम 13 फरवरी को होगा, जब सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। तीसरे भाव में सूर्य का जाना आपके साहस और आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगा। राहु पहले से ही तीसरे भाव में हैं, अब सूर्य के आने से आप बेहद निडर हो जाएंगी। दूसरे भाव में उच्च के मंगल, शुक्र और बुध का त्रिग्रही योग बना हुआ है। देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में और शनि देव चौथे भाव में मीन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह धनु राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

धनु राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

धनु राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों में दूरी और उदासी ला सकती है। बारहवें भाव में नीच का चंद्रमा होने से आप पार्टनर से इमोशनल रूप से दूर महसूस करेंगी। बेडरूम लाइफ में नीरसता आ सकती है या पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस दौरान अकेले रहने का मन करेगा। 12 फरवरी को जब चंद्रमा आपके लग्न में आएगा, तो खोया हुआ कॉन्फिडेंस और अट्रैक्शन वापस लौटेगा। 13 फरवरी के बाद सूर्य का तीसरे भाव में जाना भाई-बहनों और दोस्तों के साथ संबंधों को मजबूत करेगा। 14 और 15 फरवरी को दूसरे भाव में उच्च के मंगल, शुक्र और चंद्रमा का मिलन वाणी पर नियंत्रण की मांग करता है। आपकी बोली बहुत तीखी हो सकती है, जिससे ससुराल पक्ष में विवाद हो सकता है। पति के साथ बहस में जीतने की कोशिश न करें, वरना बात बिगड़ जाएगी।

उपाय: शुक्रवार को सफ़ेद वस्तुओ का दान करें।

धनु राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको धीरे-धीरे गति पकड़ने का संकेत दे रहा है। 09 से 11 फरवरी के बीच बारहवें भाव का चंद्रमा काम में मन नहीं लगने देगा। ऑफिस में आलस्य छाया रहेगा या कोई बाहरी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप विदेश जाने की कोशिश कर रही हैं, तो इन तीन दिनों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  

horoscope

13 फरवरी को सूर्य का तीसरे भाव में गोचर करना आपके करियर के लिए बूस्टर का काम करेगा। आप नए प्रोजेक्ट्स हाथ में लेंगी और उन्हें पूरा करने का साहस दिखाएंगी। राहु और सूर्य की युति मार्केटिंग, मीडिया, ट्रेवल और कम्युनिकेशन से जुड़ी महिलाओं को रातों-रात प्रसिद्धि दिला सकती है। 14-15 फरवरी को दूसरे भाव में ग्रहों का जमावड़ा फैमिली बिजनेस या बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को बड़ा फायदा देगा।
उपाय: प्रतिदिन अपने माथे और कंठ पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं, इससे वाणी दोष दूर होगा और प्रभाव बढ़ेगा।

धनु राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामले पर यह सप्ताह खर्च से शुरू होकर कमाई पर खत्म होगा। 09 से 11 फरवरी के बीच बारहवें भाव में नीच का चंद्रमा और व्यय भाव का स्वामी होने के कारण बेतहाशा खर्च कराएगा। अस्पताल, यात्रा या किसी की मदद करने में पैसा पानी की तरह बह सकता है। इस सप्ताह बजट बिगड़ना तय है।

इसे भी पढ़ें - Vastu Upay: मनी प्लांट लगाने के बाद रुक गए सारे काम? जानें, आखिर क्या गलती कर रहे हैं आप

14 और 15 फरवरी को जब चंद्रमा दूसरे भाव में उच्च के मंगल और शुक्र के साथ युति करेगा , तो धन की वर्षा होगी। रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा। 13 फरवरी के बाद सूर्य का तीसरे भाव में जाना आपकी मेहनत से कमाई बढ़ाएगा। आप अपनी स्किल्स के दम पर पैसा कमाएंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में वाणी की कठोरता से नुकसान हो सकता है, इसलिए सौम्य रहें।
उपाय: किसी भी दिन किसी गरब को 2 समय भोजन करावें।

धनु राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं को सप्ताह की शुरुआत में विशेष सावधानी बरतनी होगी। 09 से 11 फरवरी के बीच बारहवें भाव में नीच का चंद्रमा अनिद्रा आंखों में दर्द या पैरों में सूजन की समस्या दे सकता है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, इसलिए छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें। 12 फरवरी से सेहत में सुधार होगा। लग्न में चंद्रमा आने से आप तरोताजा महसूस करेंगी। हालांकि, दूसरे भाव में उच्च का मंगल और 13 तारीख के बाद तीसरे भाव में सूर्य-राहु की युति गले में खराश, थायराइड या दांतों में दर्द की समस्या दे सकती है। चौथे भाव में शनि होने से छाती में जकड़न महसूस हो सकती है। सुबह की सैर और प्राणायाम आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और रविवार को भैरव बाबा के दर्शन करें, इससे स्वास्थ्य और साहस बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें - Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को अर्घ्य देना ठीक है? पंडित जी से जानें

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;