
Sagittarius Horoscope Today, 13 february 2026:शुक्रवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए आत्म-परिवर्तन और नै शुरुवात का है। आज विजया एकादशी है और चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चंद्रमा आज मूल नक्षत्र में है। मूल का अर्थ है जड़ आज यह नक्षत्र आपकी ही राशि में है, इसलिए आज आप अपने व्यक्तित्व, स्वभाव और जीवन की दिशा को लेकर बहुत गहराई से सोचेंगी। मूल नक्षत्र का प्रभाव आपको थोड़ा बेचैन या उग्र बना सकता है। आज आप पुरानी गलतियों को सुधारने और नई शुरुआत करने के मूड में रहेंगी। विजया एकादशी का आशीर्वाद आपके साथ है, इसलिए आज आप अपने सबसे बड़े दुश्मन पर विजय प्राप्त कर लेंगी। आज आपके चेहरे पर एक अलग ही तेज और गंभीरता दिखाई देगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन ईमानदारी और डिरेक्टनेस का है। आपकी राशि में बैठा मूल नक्षत्र का चंद्रमा सातवें भाव को देख रहा है। आज आप अपने पार्टनर से कोई बात नहीं छिपाएंगी, चाहे वह कितनी भी कड़वी क्यों न हो। यह स्पष्टवादिता रिश्ते में या तो बहुत गहराई लाएगी या फिर थोड़ी देर के लिए तनाव। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति पर डोमिनेट होने से बचना चाहिए। आज का दिन अपने ईगो को त्यागकर प्रेम से बात करने का है।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद वस्त्र अर्पित करें और कमल का इत्र अर्पित करें।
करियर के लिहाज से आज का दिन लीडरशिप और एक्शन का है। आज आप एनर्जी से भरी रहेंगी और हर चुनौती का डटकर सामना करेंगी। मूल नक्षत्र आपको किसी प्रोजेक्ट की तह तक जाने की क्षमता देगा। अगर आप रिसर्च, मेडिकल, या किसी जांच एजेंसी इन्वेस्टीगेशन में हैं, तो आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। विजया एकादशी के प्रभाव से आज आपके विरोधी आपके सामने सिर नहीं उठा पाएंगे। आज कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें या सुनें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों पर आज सेल्फ -इन्वेस्टमेंट का दिन है। लग्न का चंद्रमा आपको खुद को निखारने पर खर्च करवा सकता है चाहे वह स्वास्थ्य हो, कपड़े हों या कोई कोर्स। आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ी फाइनेंसियल प्लान बना सकती हैं। मूल नक्षत्र कभी-कभी अचानक खर्चा भी लाता है, लेकिन विजया एकादशी के पुण्य से धन की कमी महसूस नहीं होगी। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि केतु के प्रभाव में पैसा फंस सकता है।
उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं या पक्षियों को 7 प्रकार का अनाज डालें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज धनु राशि की महिलाओं को सर दर्द , माइग्रेन या शारीरिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मूल नक्षत्र उग्र होता है और धनु अग्नि तत्व राशि है। आज शरीर में पित्त बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी या जलन हो सकती है। आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है, इसलिए मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाएं और खुद भी माथे पर लगाएं।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।