Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 07 february 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 07 February 2026: धनु राशि वाले आगे बढ़ना चाहते हैं पर पैर पीछे खिंच रहे हैं? आज के राशिफल से जानें इस बेचैनी का समाधान

धनु राशि की महिलाओं के लिए 7 फरवरी 2026 का दिन मानसिक बेचैनी भरा रह सकता है। वे आगे बढ़ना चाहती हैं, पर परिवार, काम या डर उन्हें रोक रहा है। प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में धैर्य रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना और अनावश्यक खर्चों से बचना महत्वपूर्ण है। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने केले के पेड़ के पास दीपक जलाने जैसे उपाय सुझाए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-07, 06:40 IST

Sagittarius Horoscope Today, 07 february 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए मानसिक रूप से थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। बाहर से आप सामान्य दिखेंगी, लेकिन अंदर ही अंदर मन बेचैन रहेगा। आपको लगेगा कि आप बहुत कुछ कर सकती हैं, आगे बढ़ सकती हैं, लेकिन कोई न कोई चीज़ आपको रोक रही है। कभी परिवार, कभी काम, तो कभी खुद का डर। आज आपको यह भी महसूस हो सकता है कि लोग आपकी बात पूरी तरह समझ नहीं पा रहे। यह फ़्रस्ट्रेशन  दे सकता है। लेकिन सच यह है कि आज हर किसी को समझाना ज़रूरी नहीं है। आज का दिन धीमा चलने का है, भागने का नहीं। जितना आप खुद पर दबाव डालेंगी, उतना मन भारी होगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं का मन स्थिर नहीं रहेगा। विवाहित महिलाओं को आज ऐसा लग सकता है कि जीवनसाथी आपकी भावनाओं को हल्के में ले रहा है। कोई बात आपको अंदर तक चुभ सकती है, लेकिन आप उसे खुलकर कह नहीं पाएंगी। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का सवाल खड़ा हो सकता है। आपको लगेगा कि रिश्ता आपको बांध रहा है। ध्यान रखें, हर जिम्मेदारी बंधन नहीं होती। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई बातचीत या मैसेज मन को उलझा सकता है। आज भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें।
उपाय: आज केले के पेड़ के पास दीपक जलाकर ॐ बृं बृहस्पतये नमः का 11 बार जप करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज धनु राशि की महिलाओं को धैर्य रखना होगा। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज काम बोझ जैसा लग सकता है। आपको लगेगा कि आपकी काबिलियत का पूरा उपयोग नहीं हो रहा। बॉस या सीनियर से मन ही मन असंतोष रह सकता है, लेकिन आज बहस करने से स्थिति बिगड़ सकती है। शिक्षा, ट्रेनिंग, मीडिया, ट्रैवल, कानून, कंसल्टिंग या अध्यात्म से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन सोचने वाला है, बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज कोई नया आइडिया आएगा।
उपाय: काम पर निकलने से पहले केसर चन्दन का छोटा सा तिलक माथे पर लगाएं।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज धनु राशि की महिलाओं को संतुलन बनाकर चलना होगा। आज आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च करने का मन ज्यादा करेगा। आज यात्रा, पढ़ाई, ऑनलाइन चीज़ों या किसी पर भरोसा करके खर्च हो सकता है। आज किसी को उधार देना या लेना आगे परेशानी खड़ी कर सकता है। आज बड़े इन्वेस्टमेंट या बड़े फैसले आज टालना ही बेहतर रहेगा। आज के दिन शार्ट टर्म इन्वेस्ट ले लिए ठीक है।
उपाय: आज पीले कपड़े में थोड़ी सी हल्दी बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को जांघों, कमर और पाचन से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज ज्यादा बैठने या अनियमित खाने से शरीर सुस्त लग सकता है। मानसिक बेचैनी का असर नींद पर भी पड़ सकता है। आज बहुत ज्यादा बाहर का खाना या देर रात जागना नुकसानदेह रहेगा। शरीर को आराम देना आज ज़रूरी है, वरना थकान जमा होती जाएगी। आज के दिन आपको कान सम्बंन्धित समस्यों का डज्यां रखना चाहिए।
उपाय: रात को सोने से पहले विष्णु भगवान का स्मरण करें और उनके 12 नाम मन ही मन लें।

यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;