
Sagittarius Horoscope Today, 09 february 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी खींचतान वाला हो सकता है। एक तरफ मन करेगा कि सब छोड़कर कुछ नया किया जाए, कहीं बाहर निकला जाए या डेली रूटीन से अलग कुछ किया जाए, लेकिन दूसरी तरफ जिम्मेदारियां आपको रोकेंगी। आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप दूसरों के लिए बहुत कुछ कर रही हैं, लेकिन खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहीं। यही बात मन को भारी कर सकती है। आज जरूरी है कि आप हर बात को तुरंत बदलने की कोशिश न करें। कुछ चीज़ों को आज जैसे हैं वैसे ही चलने देना ही समझदारी होगी। आज का दिन आपको सिखाएगा कि हर दिन तेज़ भागना जरूरी नहीं होता। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं का मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। पार्टनर से बात करते समय आप खुद भी कन्फ्यूज़ रहेंगी कि आप चाहती क्या हैं। विवाहित महिलाओं को आज जीवनसाथी की किसी बात पर ऐसा लग सकता है कि वह आपकी बात नहीं समझ रहा, लेकिन हकीकत में कन्वर्सेशन की कमी हो सकती है। आज बहस करने से बेहतर है बात को हल्के अंदाज़ में कहना। रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन स्पेस देने और लेने का है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई बातचीत शुरू तो हो सकती है।
उपाय: आज पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।
करियर के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को थोड़ा रुककर चलना होगा। आज काम करने का मन कम हो सकता है या मन बार-बार भटक सकता है। आ ऑफिस में कोई नया टास्क या ज़िम्मेदारी आपको अचानक दी जा सकती है, जिससे आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगी। जो महिलाएं शिक्षा, ट्रेनिंग, ट्रैवल, मीडिया या कंसल्टिंग से जुड़ी हैं, उन्हें आज शब्दों का सही इस्तेमाल करना होगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन नए प्रयोग के लिए नहीं है, बल्कि पुराने काम को संभालने का है।
उपाय: काम शुरू करने से पहले गुरु का स्मरण करें और पानी पिएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज धनु राशि की महिलाओं को संतुलन बनाकर चलना होगा। आज आपकी आमदनी काफी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च का मन ज्यादा करेगा। आज कहीं बाहर जाने, खाने-पीने या बच्चों से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है। किसी को पैसा उधार देने का मन हो सकता है, लेकिन आज देने से पहले दो बार सोचें। आज के दिन किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट या बड़े खर्च को आज टाल देना बेहतर रहेगा।
उपाय: आज हल्दी की एक छोटी गांठ अपने पास रखें या पूजा स्थान में रखें।
सेहत के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को जांघों, पैरों और थकान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ज्यादा चलने-फिरने से शरीर भारी लग सकता है।आज के दिन कुछ महिलाओं को आज पेट या गैस की समस्या भी हो सकती है, खासकर अगर अनियमित खाना हुआ हो। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। आज शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है।
उपाय: रात को सोने से पहले 11 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।