
Sagittarius Horoscope Today, 11 february 2026: बुधवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए आत्मचिंतन और सावधानी का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से व्यय और मोक्ष भाव में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में होने के कारण चंद्रमा नीच अवस्था में है। इसका मतलब है कि आज आपको मानसिक रूप से थोड़ी लो एनर्जी या थकावट महसूस हो सकती है। आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा और आप अकेले रहना पसंद करेंगी। आज बेवजह की भागदौड़ और खर्चों से आप परेशान हो सकती हैं। आज के दिन कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। विदेश या दूर के स्थानों से कोई समाचार मिल सकता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन इमोशनल डिस्टेंस का है। बारहवें भाव का नीच चंद्रमा रिश्तों में गलतफहमियां या दूरियां ला सकता है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के व्यवहार को लेकर थोड़ी असंतुष्ट रह सकती हैं। आज पुरानी बातों को सोचने से बचें, क्योंकि इससे विवाद बढ़ सकता है। जो महिलाएं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपने पार्टनर की चिंता सता सकती है। सिंगल महिलाओं को आज किसी भी सीक्रेट रिलेशनशिप से दूर रहना चाहिए, इसमें धोखा मिलने की संभावना है।
उपाय: अपने बेडरूम में कपूर जलवे और लेवेंडर का रूम फ्रेशनर यूज़ करें।
करियर के लिहाज से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए प्लानिंग का है आज किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेना है क्यूंकि बारहवां भाव आइसोलेशन का है, इसलिए आज ऑफिस में आप टीम के साथ काम करने के बजाय अकेले काम करना पसंद करेंगी। आज काम में मन कम लगेगा और गलतियां होने की संभावना ज्यादा रहेगी, इसलिए अपने काम को दो बार चेक करें। जो महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनियों , अस्पताल, या जेल/आश्रम जैसे संस्थानों में काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन व्यस्तता भरा लेकिन फलदायी रहेगा।
उपाय: आज पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज धनु राशि की महिलाओं को अपने खर्चों पर कटौती रखना होगा । बारहवां भाव खर्च का है और वहां नीच का चंद्रमा बैठा है। आज अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं चाहे वो मेडिकल बिल हो, चालान हो या कोई जुर्माना। आज शॉपिंग पर जाने से बचें, क्योंकि आप न चाहते हुए भी फिजूलखर्ची कर बैठेंगी। आज किसी को पैसा उधार देना मतलब पैसा डुबोना है। आज किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट से पूरी तरह दूर रहें।
उपाय: हल्दी की गांठ और एक सिक्का पीले कपड़े में बांधकर मंदिर में दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज धनु राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और पैरों का खास ख्याल रखना होगा। बारहवां भाव नींद और पैरों के तलवों का होता है। नीच का चंद्रमा अनिद्रा या बुरे सपने दे सकता है, जिससे आप दिन भर सुस्त महसूस करेंगी। आज के दिन आपको रोड क्रॉस करते समय सावधानी रखनी चाहिए , आंखों में जलन या पानी आने की समस्या हो सकती है। पैरों में मोच आने का भी डर है, इसलिए सीढ़ियां उतरते समय सावधानी बरतें।
उपाय: आज के दिन आपको अपने गुरु मंत्र का जप अवश्य करें।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।