
Sagittarius Horoscope Today, 12 february 2026: गुरुवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए रिन्यूअल का दिन है। पिछले दो-ढाई दिनों से चल रहा मानसिक तनाव, खर्चों की चिंता और अकेलाप अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। आज चंद्रमा ने आपकी ही राशि में प्रवेश कर लिया है। आज का दिन आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। चूंकि आज गुरुवार है और चंद्रमा भी आपकी ही राशि में है, इसलिए आज आप खुद को बेहद ऊर्जावान, खुश और पॉजिटिव महसूस करेंगी। आज आपकी पर्सनालिटी निखर कर सामने आएगा। लोग आपकी सलाह मांगेंगे और आपकी बातों को महत्व देंगे। आज आप अपने लिए जिएंगी और खुद को सेल्फ -केयर करेंगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन अट्रैक्शन का है। आपकी राशि में बैठा चंद्रमा सीधे सातवें भाव को देख रहा है। आज आपके पार्टनर आपकी खूबसूरती और समझदारी की तारीफ करेंगे। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहेगा पिछले दिनों की सारी कड़वाहट आज मिठास में बदल जाएगी। आज आप अपने पति के साथ डिनर या आउटिंग का प्लान बना सकती हैं। सिंगल महिलाओं का चार्म आज बढ़ा-चढ़ा रहेगा, कोई आपकी ओर आकर्षित हो सकता है।
उपाय: नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं, इससे गुरु ग्रह का बल और आकर्षण बढ़ेगा।
करियर के लिहाज से आज का दिन लीडरशिप और नए अवसर का है। आज आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा। पिछले दो दिनों में जो काम रुके हुए थे या जिन फैसलों को लेने में आप डर रही थीं, आज आप उन्हें चुटकियों में निपटा लेंगी। अगर आप टीचिंग, काउंसलिंग, मैनेजमेंट या किसी धार्मिक संस्थान से जुड़ी हैं, तो आज आपको विशेष सम्मान मिलेगा। आज इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन के लिए दिन सर्वोत्तम है सफलता आज आपके कदम चूमेगी।
उपाय: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः मंत्र का जाप करें और पीले रंग के वस्त्र पहनें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज खर्च में समझदारी रहेगी। जहाँ कल तक पैसे पानी की तरह बह रहे थे आज आप अपने बजट को कंट्रोल कर लेंगी। आज आप अपने व्यक्तित्व निखारने कपड़ों या सेहत पर धन खर्च कर सकती हैं, जो एक अच्छा इन्वेस्ट है। आज बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होने के योग हैं। अगर कोई पुराना पेमेंट फंसा था, तो आज प्रयास करने पर मिल सकता है।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल चढ़ाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप फुल ऑफ एनर्जी रहेंगी। पिछले दिनों की अनिद्रा, पैरों का दर्द और आंखों की जलन आज जादू की तरह गायब हो जाएगी। लग्न का चंद्रमा आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। धनु राशि अग्नि तत्व है, इसलिए शरीर में थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है। आज खूब पानी पिएं और फलों का सेवन करें।
उपाय: माथे और नाभि पर केसर या हल्दी का तिलक जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।