
Sagittarius Horoscope Today, 10 february 2026: 10 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए इंट्रोस्पेक्शन और एक्सपेंस मैनेजमेंट का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। चूंकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच का है, इसलिए आज आप मानसिक रूप से थोड़ी थकावट या आइसोलेशन महसूस कर सकती हैं। आज आपका मन भीड़भाड़ से दूर कहीं शांत बैठने का करेगा। आज अनावश्यक भागदौड़ से बचें। आज का दिन अध्यात्म या मेडिटेशन के लिए तो अच्छा है, लेकिन दुनियावी मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहने का है। बारहवें भाव का चंद्रमा रिश्तों में इमोशनल डिस्टेंस ला सकता है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति से कुछ बातें छिपा सकती हैं या मन ही मन किसी बात को लेकर घुट सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। सिंगल महिलाओं को आज किसी सीक्रेट रिलेशनशिप या ऑनलाइन डेटिंग में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना है।
उपाय: अपने बेडरूम में मोर पंख रखें।
करियर के लिहाज से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए प्लानिंग का है बारहवां भाव विदेश और एमएनसी का होता है, इसलिए जो महिलाएं विदेशी कंपनियों या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन अन्य महिलाओं को आज ऑफिस में सुस्ती या लॅक ऑफ़ फोकस महसूस हो सकता है। आज अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाकर ही घर से निकलें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों पर आज धनु राशि की महिलाओं को होने बजटब पर ध्यान रखना होगा । बारहवां भाव एक्सपेंसेस का घर है और वहां नीच का चंद्रमा बैठा है। आज अनचाहे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं चाहे वो मेडिकल बिल हो या कोई जुर्माना। आज शॉपिंग करते समय आप बजट भूल सकती हैं, इसलिए क्रेडिट कार्ड घर पर ही छोड़कर जाएं। आज किसी को पैसा उधार देना मतलब पैसा डूबना है। आज किसी तरह का इन्वेस्टमेंट करने से बचें।
उपाय: किसी मंदिर में चने की दाल और पीले कपड़े का दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज धनु राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और पैरों का खास ख्याल रखना होगा। बारहवां भाव नींद और पैरों का होता है। नीच का चंद्रमा अनिद्रा या बुरे सपने दे सकता है। आज आंखों में जलन या दर्द की शिकायत हो सकती है। पैरों में सूजन या मोच आने का भी डर है, इसलिए संभलकर चलें। आज के दिन खान पान का ध्यान रखें
उपाय: सोने से पहले अपने तकिए के नीचे तांबे का एक सिक्का रखें और सुबह उसे किसी पवित्र स्थान या पेड़ के पास रख दें।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।