धनु राशि के लोग एडवेंचरस होते हैं और उन्हें ज्यादातर फ्रीडम पसंद होती है। इन्हें किसी भी तरह की सीमाओं में रहना पसंद नहीं होता है और ये नए अनुभवों की तलाश में रहते हैं। यह साल 2026 धनु राशि के लोगों के लिए नई योजनाएं शुरू करने, करियर में बदलाव और जीवन को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, विस्तार और समझ का कारक माने जाते हैं। साल 2026 में राहु का तीसरे भाव में होना धनु राशि के लोगों को कुछ नए प्रयोग करने और रिस्क लेने की प्रेरणा देगा। अगर हम ज्योतिष की मानें तो यह समय अपने डर को छोड़कर आगे बढ़ने का है। अगर आपने किसी नए प्रोजेक्ट, बिजनेस, स्टार्टअप या करियर शिफ्ट का प्लान बना रखा है, तो 2026 उसे अमल में लाने का सबसे सही समय है। इसका कारण यह है कि धनु राशि को गुरु गवर्न करता है और वो हर काम को सफलता दिलाने में मदद करता है। आइए एस्ट्रोलॉजर पूजा गुप्ता से जानें इस साल कौन से उपाय आपके लिए कारगर हो सकते हैं।
इस साल राहु आपके तीसरे भाव में है, इसलिए यह साल आपको नई फील्ड में एंट्री दिलाने के लिए अनुकूल है। इस दौरान ट्रैवल, मीडिया, डिजिटल, एजुकेशन और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। बृहस्पति के प्रभाव से आप जिस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं उसमें आगे बढ़ने में सफल हो सकते हैं। आपका फोकस रहेगा, उसी को बढ़ाएगा। अगर इस दौरान आपने करियर पर ध्यान नहीं दिया, तो आपका वजह बढ़ने या आलस्य की समस्या हो सकती है।

धनु राशि के जातकों के लिए 2026 में रिश्तों से जुड़ी कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं। बृहस्पति का सातवें भाव में होना जीवनसाथी या पार्टनर से रिश्तों को मजबूत बनाएगा। इस दौरान शादीशुदा लोगों को पार्टनर से भावनात्मक और मानसिक सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान आपको बिजनेस पार्टनरशिप में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यह साल आपको समाज में पहचान और सम्मान बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य के लिहाज से धनु राशि वालों को साल 2026 में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको ब्लड प्रेशर और ब्लड से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आप इस दौरान नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें। केतु के प्रभाव के कारण सर्जरी या अचानक स्वास्थ्य समस्या की संभावना बन सकती है। आपको वर्कआउट और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, जिससे आपका वजन न बढ़े।
अगर आप इस साल कुछ आसान उपायों को आजमाएं तो आपको इसके लाभ मिल सकते हैं। कुछ आसान उपायों से आपके जीवन की कई समस्याओं से बाहर आने में मदद मिल सकती है।
अगर आपकी राशि भी धनु है तो यहां बताए उपाय आपको किसी भी काम में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। कुल मिलाकर साल आपके लिए सामान्य हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।