Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:15 AM IST
dhanu love horoscope 2026

Dhanu Love Rashifal 2026: 2026 में धनु राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बड़ा मोड़, जानें पार्टनर के साथ कैसा रहेगा रिश्ता?

साल 2026 धनु राशि वालों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन में समझदारी, संवाद और भावनात्मक परिपक्वता का संदेश लेकर आ रहा है। यह वर्ष रिश्तों को नए सिरे से समझने, संवारने और आगे बढ़ाने का अवसर देगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-22, 19:28 IST

ज्योतिष शास्त्र में धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातक साहसी, स्वतंत्र और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। अपनी सकारात्मकता के कारण ये सभी के प्रिय होते हैं और अपने प्रेम के प्रति हमेशा सतर्क व समर्पित रहते हैं। वर्ष 2026 इनके जीवन में खुशियों का नया सवेरा लेकर आएगा। 2026 में धनु राशि का लव और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? आइए एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें।

धनु राशि प्रेम जीवन (Sagittarius Zodiac Love Horoscope 2026)

वर्ष 2026 में धनु राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। जून 2026 में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके जीवन में एक नया सवेरा लेकर आएगा, जिससे पुराने विवाद सुलझेंगे और रिश्तों में एक नई मजबूती आएगी। हालांकि, जो जातक अपनी स्वतंत्रता और निजी स्पेस से समझौता नहीं करना चाहते, उनके रिश्तों में तनाव या ब्रेकअप जैसी स्थितियां बन सकती हैं। जो लोग नए रिलेशनशिप की शुरुआत करने जा रहे हैं, उन्हें विशेष रूप से जल्दबाजी से बचने और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि गलत निर्णय भविष्य में नुकसानदेह हो सकते हैं। वहीं, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए 15 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक का समय बेहद अनुकूल रहेगा, जिससे पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य और प्रेम में बढ़ोतरी होगी।

Sagittarius love

धनु राशि वैवाहिक जीवन (Sagittarius Zodiac Marriage Horoscope 2026)

विवाहित लोगों के लिए यह वर्ष काफी सुखद संकेत दे रहा है, जहां थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अपेक्षा से अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। विशेष रूप से जनवरी और जून के महीने आपके दांपत्य जीवन के लिए यादगार साबित होंगे। अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष किसी वरदान से कम नहीं है; मई का महीना सबसे शुभ रहेगा और आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। जो लोग लंबे समय से लिव-इन में हैं, वे इस साल विवाह की सफल प्लानिंग कर सकते हैं और कुंवारे जातकों के लिए सगाई के भी प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि, अगस्त और नवंबर के महीने में आपको विशेष सतर्कता बरतनी होगी। इस दौरान दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा पार्टनर के साथ बेवजह का मनमुटाव आपकी शांति भंग कर सकता है।

More For You

धनु राशि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए उपाय (Sagittarius Zodiac Love and Marriage Remedies 2026)

  • मार्गशीर्ष महीने में गुरुवार का व्रत करें।
  • लगातार पांच गुरुवार साधु-संत को पीले वस्त्र या साफा दान करें।
  • हर महीने एकादशी को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • गुरुवार को शिव मंदिर में पीले कपड़े, चने की दाल और गुड़ का दान करें।
  • प्रतिदिन अपने गुरु मंत्र का जाप करें।

इन उपायों से प्रेम और वैवाहिक जीवन में स्थिरता, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी पंडित सौरभ त्रिपाठी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;