Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:30 AM IST
makar saptahik rashifal 23 february to 1st march 2026 capricorn weekly horoscope you will get relief from office politics

Makar Saptahik Rashifal 23 February- 1st March 2026: ऑफिस पॉलिटिक्स से मिलेगी राहत, नई नौकरी मिलने के हैं आसार; जानें मकर राशि के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता?

इस हफ्ते फैमिली प्रॉपर्टी को लेकर भी किसी से विवाद खड़ा हो सकता है। 25 और 26 फरवरी को पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 18:46 IST

Capricorn Weekly Horoscope : मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह मॉन्स्टर एनर्जी , प्रेम में सफलता और आर्थिक उथल-पुथल का एक बेजोड़ संगम है। सप्ताह की शुरुआत ही आपके लिए बेहद खुशनुमा और क्रिएटिव रहने वाली है। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृषभ राशि पंचम भाव/प्रेम, संतान और शिक्षा भाव में उच्च के रहेंगे। यह गोचर आपकी बुद्धि और रोमांस को चरम पर ले जाएगा। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहाँ वे देवगुरु बृहस्पति के साथ मिलकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। छठे भाव का यह योग आपके विरोधियों को धूल चटाने के लिए अचूक है। 27 फरवरी से 01 मार्च तक चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में स्वगृही रहेंगे, जो वीकेंड को दांपत्य जीवन के लिए स्वर्णिम बनाएगा। सबसे अहम बात आपके लग्न में उच्च के मंगल विराजमान हैं, जो आपको सुपरवूमन बना रहे हैं, जबकि दूसरे भाव में सूर्य, राहु, शुक्र और बुध का भारी जमावड़ा है। तीसरे भाव में शनि देव हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

मकर राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में पैशन और कमिटमेंट का गवाह बनेगा। 23 और 24 फरवरी को पंचम भाव में उच्च का चंद्रमा आपकी लव लाइफ में अलग ही निखार लाएगा । सिंगल महिलाओं को इन दो दिनों में किसी ऐसे व्यक्ति से प्रपोजल मिल सकता है, जो भविष्य में उनका जीवनसाथी बने। आप बेहद आकर्षक और मैग्नेटिक महसूस करेंगी। हालांकि, आपके लग्न में उच्च के मंगल आपको स्वभाव से थोड़ा डोमिनेटिंग या गुस्सैल भी बना रहे हैं। 25 और 26 फरवरी को छठे भाव के चंद्रमा के कारण छोटी-मोटी बातों पर पार्टनर से बहस हो सकती है। लेकिन सही समय 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच होगा। सप्तम भाव में चंद्रमा का अपनी ही राशि में गोचर दांपत्य जीवन में 'हनीमून' जैसी मिठास घोल देगा। पति आपकी हर बात मानेंगे और आप दोनों के बीच का इमोशनल बांड बहुत गहरा होगा।

  • उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद कागज पर लाल चंदन से श्रीं लिखकर उसे अपने बेडरूम की दक्षिण दिशा में रख दें या चिपका दें।

मकर राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको लीडरशिप की गद्दी पर बैठा रहा है। लग्न में उच्च के मंगल आपको अदम्य साहस और निर्णय लेने की गजब की क्षमता दे रहे हैं। 25 और 26 फरवरी को छठे भाव में बनने वाला गजकेसरी योग नौकरीपेशा महिलाओं के लिए काफी अच्छा है। अगर आपका कोई इंटरव्यू है, कोर्ट केस चल रहा है या ऑफिस में कोई शत्रु परेशान कर रहा है, तो इस दौरान आपकी शानदार जीत पक्की है। 23 और 24 फरवरी को पंचम भाव का उच्च चंद्रमा क्रिएटिव फील्ड्स फैशन, आर्ट्स, मीडिया, डिजाइनिंग से जुड़ी महिलाओं को रातों-रात कोई बड़ी सफलता या प्रोजेक्ट दिला सकता है। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच सप्तम भाव का स्वगृही चंद्रमा बिजनेस करने वाली महिलाओं को कोई नया और बहुत बिज़नेस पार्टनर या कॉन्ट्रैक्ट दिलाएगा। आपकी पब्लिक इमेज में गजब का सुधार होगा।

  • उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें और गुड़-चने का प्रसाद बांटें।

astrology remedies for Capricorn

इसे भी पढ़ें- Makar Saptahik Rashifal 16-22 February: 5 ग्रहों का योग कराएगा धन लाभ, आज आपको वाणी पर रखना होगा नियंत्रण; जानें कैसा रहेगा मकर राशि का पूरा सप्ताह

मकर राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह आकस्मिक धन का है। दूसरे भाव में सूर्य, शुक्र, बुध और राहु का भारी जमावड़ा है। यह योग अचानक धन प्राप्ति, रुका हुआ पैसा मिलने और नई इनकम सोर्सेज खुलने के लिए महा-शक्तिशाली है। 23 और 24 फरवरी को शेयर मार्केट, सट्टेबाजी या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से विंडफॉल गेन यानी छप्पर फाड़ लाभ हो सकता है। लेकिन राहु और सूर्य का दूसरे भाव में होना इस बात का सख्त इशारा है कि आपकी कड़वी वाणी या अहंकार आपके बने-बनाए आर्थिक रिश्तों को बिगाड़ सकता है। फॅमिली प्रॉपर्टी को लेकर भी किसी से विवाद खड़ा हो सकता है। 25 और 26 फरवरी को पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। 27 फरवरी के बाद पति की आय में वृद्धि होगी, जिसका सीधा फायदा आपके बैंक बैलेंस को होगा।

  • उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित कर धन संचय की प्रार्थना करें।

मकर राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपनी एनर्जी मैनेजमेंट और चेहरे/दांतोंका खास ध्यान रखना होगा। लग्न में मंगल के उच्च का होने से आपके भीतर ज्वालामुखी जैसी ऊर्जा है। अगर आप इस ऊर्जा को वर्कआउट या योग में नहीं निकालेंगी, तो यह हाई ब्लड प्रेशर , सिरदर्द या माइग्रेन का रूप ले सकती है। दूसरे भाव में सूर्य और राहु का ग्रहण दोष दांतों में तेज दर्द, मुंह के छाले, गले में इन्फेक्शन या आंखों में भारीपन दे सकता है। ठंडी और खट्टी चीजों से पूरी तरह परहेज करें। 25 और 26 फरवरी को छठे भाव का चंद्रमा पेट में हल्की गड़बड़ी या गैस एसिडिटी की समस्या दे सकता है। 27 फरवरी से जब चंद्रमा सप्तम भाव में आएगा, तब आपको मानसिक शांति मिलेगी और तनाव दूर होगा। वाहन चलाते समय अग्रेशन से बचें।

इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Makar Rashifal 20 February 2026: शनि के नक्षत्र से हिम्मत और सुलझी हुई बातों से बनेंगे सारे बिगड़े काम, जानिए मकर राशि की महिलाओं का राशिफल

  • उपाय: रविवार के दिन एक तांबे का सिक्का लाल धागे में बांधकर गले में धारण करें औरआदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;