
Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आर्थिक विस्फोट और व्यक्तित्व के निखार का है। सप्ताह की शुरुआत अत्यंत शक्तिशाली ढंग से होगी। 16 फरवरी को चंद्रमा आपकी अपनी राशि मकर में रहेंगे, जहाँ वे उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। यह योग आपको आत्मविश्वास और ऊर्जा से भर देगा। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ चंद्रमा का मिलन पंचग्रही योग बनाएगा। धन भाव में इतने सारे ग्रहों का होना आर्थिक रूप से ऐतिहासिक है, लेकिन वाणी के लिए खतरनाक। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे। शनि देव तीसरे भाव में मीन राशि में और गुरु छठे भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल

मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में अग्नि परीक्षा जैसा है। 16 फरवरी को लग्न में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति आपके आकर्षण को बहुत बढ़ाएगी, लेकिन आपके स्वभाव में गुस्सा और डोमिनेंस भी लाएगी। आप पति पर हुकुम चलाने की कोशिश करेंगी। 17 और 18 फरवरी को दूसरे भाव में पंचग्रही योग और अमावस्या के कारण आपकी वाणी आग उगल सकती है। परिवार या ससुराल वालों के साथ पुरानी बातों को लेकर तीखा विवाद हो सकता है। राहु और सूर्य की युति गलतफहमी पैदा करेगी। 19 और 20 फरवरी को तीसरे भाव में शनि और चंद्रमा का विष योग भाई-बहनों से मनमुटाव या कम्युनिकेशन गैप दे सकता है। 21 फरवरी को जब चंद्रमा चतुर्थ भाव में जाएगा, तब जाकर घर में शांति लौटेगी और मां का सहयोग मिलेगा।
उपाय: अमावस्या को अपने पितरों के नाम से ब्राह्मण को भोजन कराएं।
इसे भी पढ़ें- Makar Love Rashifal 2026: क्या टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा रिश्ता? जानें मकर वार्षिक प्रेम राशिफल
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको लीडर बना रहा है। 16 फरवरी को लग्न में चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग आपको नई जिम्मेदारियां और अथॉरिटी दिलाएगा। आप विरोधियों को कुचलते हुए आगे बढ़ेंगी। पुलिस, सेना, प्रशासन या मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं के लिए यह सप्ताह शुभ है। 17 और 18 फरवरी को दूसरे भाव में पंचग्रही योग बैंकिंग, फाइनेंस, फैमिली बिजनेस या वकालत के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को अचानक बड़ी सफलता दिला सकता है। आपकी बातों का वजन बढ़ेगा। लेकिन 19 और 20 फरवरी को तीसरे भाव में शनि-चंद्रमा के कारण आलस्य और निराशा हावी हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। 21 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलिंग या रिनोवेशन से जुड़े कार्यों में लाभ होगा।
उपाय - शुक्रवार को लक्ष्मी जो को सात गुलाब के फूल अर्पित करें।

आर्थिक मामले पर यह सप्ताह आपके जीवन के सबसे यादगार सप्ताहों में से एक हो सकता है। 17 और 18 फरवरी को धन भाव में 5 ग्रहों का महा-जमावड़ा आय के स्रोतों में बाढ़ ला सकता है।इस सप्ताह रुका हुआ पैसा, पैतृक संपत्ति का हिस्सा या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अचानक बड़ा रिटर्न मिलने के प्रबल योग हैं। 16 फरवरी को लग्न में चंद्रमा और मंगल की युति खुद की मेहनत और पर्सनालिटी के दम पर धन लाभ कराएगी। 19 और 20 फरवरी को तीसरे भाव में शनि-चंद्रमा के कारण यात्राओं या गैजेट्स पर पैसा खर्च होगा। राहु की उपस्थिति दूसरे भाव में होने से लॉटरी का लालच भी बढ़ेगा, लेकिन अमावस्या के कारण जोखिम लेना भारी पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
उपाय: गुरुवार को विष्णु जी को इत्र और 5 गुलाब के फूल चढ़ाएं ।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को इस सप्ताह मुख और दांतों का विशेष ध्यान रखना होगा। 17 और 18 फरवरी को दूसरे भाव में 5 ग्रहों का भारी दबाव दांत दर्द, मुंह के छाले, टॉन्सिल या आंखों में इंफेक्शन दे सकता है। 16 फरवरी को लग्न में उच्च का मंगल सिरदर्द , हाई बीपी या चेहरे पर चोट-मुहांसे की समस्या दे सकता है। 19 और 20 फरवरी को तीसरे भाव में शनि-चंद्रमा का विष योग कंधों में दर्द, सर्वाइकल या सांस लेने में तकलीफ दे सकता है। मानसिक डिप्रेशन से बचने के लिए पॉजिटिव लोगों के बीच रहें। 21 फरवरी से माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल लंगोट चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें ।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।