Sun Feb 15, 2026 | Updated 06:04 AM IST
makar love horoscope 2026

Makar Love Rashifal 2026: क्या टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा रिश्ता? जानें मकर वार्षिक प्रेम राशिफल

रिश्तों की अग्निपरीक्षा या नई शुरुआत? 2026 मकर राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में आत्ममंथन, धैर्य और समझदारी की मांग करेगा। जहां कुछ रिश्ते मुश्किल दौर से गुजर सकते हैं, वहीं सही संवाद और संयम से नई शुरुआत के भी संकेत हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-22, 19:44 IST

मकर राशि के जातक प्रेम और रिश्तों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। ये लोग भावनाओं में बहने के बजाय जिम्मेदारी, भरोसे और स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं। अपने पार्टनर के लिए समर्पित रहने वाले मकर राशि के लोग कई बार जरूरत से ज्यादा त्याग कर बैठते हैं, जिससे उन्हें भावनात्मक चोट भी लग सकती है। 2026 में मकर राशि का लव और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? आइए एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें।

मकर राशि का प्रेम जीवन 2026 (Capricorn Zodiac Love Horoscope 2026)

वर्ष 2026 मकर राशि के प्रेम संबंधों में मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। साल की शुरुआत में रिश्तों में गलतफहमियां, पुरानी बातें या भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। संकोची स्वभाव के कारण आप अपनी बात खुलकर नहीं कह पाएंगे, जिससे पार्टनर पर दबाव बढ़ सकता है। देवगुरु बृहस्पति के जून 2026 के बाद के गोचर से प्रेम जीवन में धीरे-धीरे सुधार आएगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और भावनात्मक समझ बेहतर होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें धैर्य और स्पष्ट संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

capricorn love 2026

मकर राशि का वैवाहिक जीवन 2026 (Capricorn Zodiac Marriage Horoscope 2026)

विवाहित मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जून के बाद स्थिति कुछ हद तक संतुलित होगी, लेकिन फिर भी अगस्त से नवंबर के बीच वाणी और अहं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। फरवरी और जुलाई का महीना दांपत्य जीवन के लिए अपेक्षाकृत शांत रहेगा, जबकि मार्च और अगस्त में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे मकर राशि के जातकों के लिए 2026 धैर्य की परीक्षा ले सकता है। छोटी बातों से बड़े मतभेद और अक्टूबर तक ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है। कुंवारे जातकों के लिए 15 मई से 15 जुलाई का समय शुभ रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत या जीवनसाथी मिलने के योग बन सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी से लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है।

More For You

मकर राशि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए उपाय (Capricorn Zodiac Love and Marriage Remedies 2026)

  • वर्ष 2026 को अनुकूल बनाने के लिए ये उपाय करें।
  • शुक्रवार की रात काले कपड़े और साबुत उड़द की पोटली बनाकर सूर्योदय से पहले जल में विसर्जित करें।
  • शुक्रवार को दुर्गा चालीसा और देवी के 32 नामों का पाठ करें।
  • काले और नीले रंग के वस्त्रों से परहेज करें।
  • काली गाय की सेवा करें
  • हर शनिवार पीपल के नीचे चौमुखी आटे का दीपक जलाएं, उसमें काला तिल और सिक्का डालें।
  • नारियल में शक्कर भरकर किसी सुनसान स्थान पर दबा दें।

इन उपायों से प्रेम और वैवाहिक जीवन में स्थिरता, समझ और सकारात्मकता बढ़ेगी।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी पंडित सौरभ त्रिपाठी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;