
Cancer Monthly Horoscope : फरवरी 2026 का महीना कर्क राशि की महिलाओं के लिए आंतरिक बदलाव और आत्म-चिंतन का समय रहेगा। 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश और अष्टम भाव में कई ग्रहों का संयोग आपके जीवन में कुछ अनएक्सपेक्टेड घटनाएं ला सकता है। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा की स्थिति आपको इस माह अत्यधिक भावुक बना सकती है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व आपके लिए मानसिक शांति और संकटों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि ग्रहों की यह चाल कर्क राशि की महिलाओं के लिए क्या संदेश लेकर आई है।
कर्क राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना मिला-जुला रहेगा। माह की शुरुआत में शुक्र की स्थिति आपके प्रेम जीवन में रोमांस लाएंगे । यदि आप किसी को पसंद करती हैं, तो अपने दिल की बात कहने के लिए 14 फरवरी से पहले का समय उत्तम है। विवाहित महिलाओं को अपने ससुराल पक्ष, विशेषकर सास या ननद के साथ संबंधों को संभालने में डिप्लोमेसी का सहारा लेना पड़ सकता है। अष्टम भाव में ग्रहों का प्रभाव छोटी-छोटी बातों को बड़ा विवाद बना सकता है, इसलिए मौन रहना ही आपके लिए ठीक होगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, उनकी पढ़ाई या स्वास्थ्य पर आपको अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। महीने के अंत में परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल या ननिहाल जाने का योग बन सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल में फिर से खुशहाली आएगी।
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल अर्पित करें।

करियर के हिसाब से फरवरी 2026 कर्क राशि की महिलाओं के लिए धैर्य की परीक्षा ले सकता है। वर्कप्लेस पर काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है और कलीग्स का अपेक्षित सहयोग शायद न मिले। जो महिलाएं रिसर्च, बीमा, बैंकिंग या मेडिकल फील्ड से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय रिसर्च और गहराई से काम करने का है। आपकी मेहनत का परिणाम तुरंत न मिले, लेकिन यह भविष्य फायदा करेगा। व्यापारी महिलाओं को इस माह कोई भी बड़ा इन्वेस्ट या नया पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए। लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी प्लानिंग्स को किसी से न बताएं ।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को गुड़-चने का प्रसाद बांटें।
यह भी पढ़ें- Zodiac Compatibility: कैसा होता है वृश्चिक और कर्क राशि का रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
आर्थिक मामले पर कर्क राशि की महिलाओं को इस महीने बजट बनाकर चलने की सख्त जरूरत है। ग्रहों की स्थिति बता रही है कि इस माह अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंसेस सामने आ सकते हैं, विशेषकर स्वास्थ्य या वाहन की रेपरिंग्स पर। मनी फ्लो सामान्य रहेगा, लेकिन बचत कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यदि आप लोन लेने की सोच रही हैं, तो कागजी कार्रवाई पूरी सावधानी से करें। ससुराल पक्ष से या किसी पुराने बीमे से धन लाभ होने की संभावना बन रही है जो आपको थोड़ी राहत देगा। ऑनलाइन शॉपिंग या दिखावे पर खर्च करने से बचें। महीने के मध्य में धन के मामले में पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।

स्वास्थ्य इस महीने आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अष्टम भाव सक्रिय होने के कारण आपको पेट, पाचन या गयनेकोलॉजिकल इश्यूज के प्रति सतर्क रहना होगा। मौसमी बीमारियां सर्दी-जुकाम या वायरल फीवर आपको जल्दीहो सकता है मानसिक तनाव का सीधा असर आपकी शारीरिक क्षमता पर पड़ सकता है। खुद को हाइड्रेटेड रखें और बासी भोजन से परहेज करें। गर्भवती महिलाओं को इस महीने विशेष सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय: चांदी के गिलास में पानी पिएं और रात को सोते समय सिरहाने थोड़ा सा सेंधा नमक रखें, जिसे सुबह फ्लश कर दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।