
अगर हम टैरो की बात करें तो ये एक ऐसी युक्ति है जो आपके किसी और के साथ रिश्तों के बारे में तो बताती है और ये भी बता सकती है कि आपका समय कैसा हो सकता है। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता है कि आपके रिश्ते हमेशा सामने वाले के साथ अनुकूल हों। ऐसा भी हो सकता है कि लोगों का आपसी रिश्ता अनुकूल हो, लेकिन उनका स्वभाव विपरीत हो। आपका किसी भी राशि के साथ कैसा रिश्ता है इसके बारे में हम आपको पिछले काफी समय से बता रहे हैं। सभी राशियों के बीच की अनुकूलता जानने के क्रम में आइए टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानते हैं मकर और कर्क राशि के रिश्तों के बारे में विस्तार से।
मकर राशि वाले आत्म-केंद्रित, महत्वाकांक्षी, परिवार-उन्मुख, चतुर, अवसरवादी, बुद्धिमान और अधिकारवादी हो सकते हैं। वे वास्तव में स्वभाव से अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के होते हैं। दरअसल ये उन लोगों के लिए अच्छे हैं जिनसे वे प्यार करते हैं और जो उनकी देखभाल करते हैं, वहीं ये उनके विपरीत ही सकते हैं जो उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं।

कर्क राशि वालों के साथ मित्र के रूप में मकर राशि वालों की 10-20% अनुकूलता होती है। कर्क राशि वाले भावुक होते हैं और मनमौजी चालाक होते हैं और वे मुश्किल से ही घुलते-मिलते हैं। वे दोस्त हो सकते हैं लेकिन अच्छे या सबसे अच्छे दोस्त नहीं जो नियमित रूप से मिलते हैं और अपने जीवन के अपडेट साझा करते हैं।
मकर और कर्क राशि वालों में साझेदार के रूप में 30-40% अनुकूलता होती है। मकर राशि व्यावहारिक रूप से आत्म-केंद्रित है जबकि मकर भावनात्मक रूप से आत्म-केंद्रित है। वे एक-दूसरे की ज़रूरतों और मानसिकता को समझने में सक्षम नहीं हो सकते हैं जिसके कारण बहस और झगड़े हो सकते हैं। यदि वे दोनों खुशी-खुशी एक साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें वास्तव में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है मकर और वृषभ राशि के बीच का रिश्ता

मकर और कर्क राशि में माता-पिता और बच्चे के संबंधों में 50% अनुकूलता होती है। माता-पिता के रूप में मकर राशि वाले कर्क राशि वालों को यात्रा करने, अन्वेषण करने और स्वतंत्र होने देंगे। माता-पिता के रूप में कर्क भी ऐसा ही करेगा लेकिन थोड़ी अतिरिक्त देखभाल करेगा। उनके बीच विरोधाभासी बहस हो सकती है लेकिन जरूरत पड़ने पर वे एक-दूसरे के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: कैसा होता है धनु और मकर राशि का रिश्ता, टैरो कार्ड से जानें
पेशेवर ढांचे में या बॉस और कर्मचारी के रूप में मकर और कर्क राशि वालों की एक-दूसरे के साथ 30% अनुकूलता होती है। वे दोनों काम पर सक्रिय हैं और पेशेवर रूप से प्रेरित हैं। एक टीम के रूप में वे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वे एक-दूसरे को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।