Jun 21 - Jul 22
Lucky Colour
Lucky Gemstone
Lucky Day
Lucky Number
Ruling Planet
Compatible Zodiac Sign
कर्क राशि में जन्मे लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा भावुक होते हैं। ये बाहर से भले ही कठोर नजर आते हैं लेकिन अंदर से बहुत नरम दिल के होते हैं। कई बार इस राशि का यही स्वभाव उन्हें लोगों के बीच प्रिय बनाने में मदद करता है। आपका भावुक स्वभाव आपको परिस्थितियों से जल्दी बाहर नहीं निकलने देता है। कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। जल तत्व द्वारा संचालित होता है। ये लोग संवेदनशील, मासूम,कभी -कभी मूडी, भावुक, चंचल, रोमांटिक होते हैं।
कर्क राशि के लोग प्यार को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। ये लोग कई बार प्रेम के मामले में ये कुछ ज्यादा ही भावुक हो जाते हैं। हालांकि प्रेम प्रसंग के मामले में इन्हे असफलता ही मिलती है। उन्हें अपने घर को सजाना बहुत अच्छा लगता है और ये स्वयं भी सज संवर कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग प्यार में वफादार होते हैं लेकिन शादी का निर्णय जल्दी नहीं ले पाते हैं क्योंकि इनका मन चंचल होता है। मित्रों के बीच ये लोग आप सम्माननीय होते हैं।
आप अक्सर अवसाद से ग्रस्त हो जाते हैं। आप अपनी जन्म भूमि, अपने घर से दूर रह सकते हैं। आपको सदैव सुख की लालसा रहती है। इस राशि के लोग कला और संगीत के प्रेमी होते हैं। ये दार्शनिक, कवि, लेखक, उच्च श्रेणी के डॉ.और अनुसंधान कर्ता भी हो सकते हैं। उनको अपने जीवन में कई बार उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है। लेकिन ये आसानी से इससे निकल जाते हैं। इन्हे परिवर्तन बहुत पसंद होता हैं। आवश्यक सुख सुविधा को ये अपने परिश्रम से हासिल करते हैं।
ये लोग कार्यस्थल पर बहुत कलात्मक होते हैं। कर्क राशि के जातक हर रिश्ता बेहद ईमानदारी से निभाने वाले होते हैं। यह आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये अपने अनुशासित और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। इनकी लव लाइफ काफी अच्छी होती है।
प्रेम संबंधों में ये लोग गंभीरता पसंद करते हैं। इन्हे आमतौर पर अपनी पसंद का पार्टनर मिलता है। कर्क राशि के लोगों का संकोची स्वभाव होने की वजह से कई बार ये लोग अपने प्यार को जाहिर नहीं कर पाते हैं। इस राशि के जातक अपने रिश्ते में समर्पित होते हैं।
ये दूसरों के मन की बात जानने का गुण रखते हैं। ये लोग मिलनसार, परिवार से प्रेम करने वाले, मेहनती होते हैं। ये लोग भले ही अपने प्यार को जाहिर कर नहीं पाते हैं लेकिन अपने प्यार को बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं और उसके प्रति समर्पित रहते हैं।
प्रेम में बंधन स्वीकार नहीं करते हैं। कर्क राशि वाले प्रेम के मामले में किसी बंधन को स्वीकार नहीं करते हैं। कर्क राशि के संबंध मिथुन एवं वृश्चिक राशि वालों के साथ अच्छे होते हैं। इसलिए प्रेम या विवाह के लिए इन्हीं राशियों को प्राथमिकता दें।
यदि आपकी सूर्य राशि कर्क कर्क है तो पढ़िए आपके निजी जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में