-1774997220269.webp)
Cancer Horoscope Today, 1 April 2026 : 1 अप्रैल 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए एक्टिविटी और संपर्क बढ़ाने वाला है। आज चंद्रमा कन्या राशि में होकर आपके तृतीय भाव में स्थित है। तृतीय भाव साहस, प्रयास, संचार, भाई-बहन और छोटे यात्राओं का प्रतिनिधित्व करता है। आज आप पहले की तुलना में ज्यादा व्यस्त रहेंगी। फोन कॉल, मैसेज, मीटिंग या किसी जरूरी बातचीत में दिन निकल सकता है। आपकी बातों में आज प्रभाव रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा विश्लेषण करते-करते आप सामने वाले की भावनाओं को नजरअंदाज न कर दें। हर बात में सुधार निकालने की आदत रिश्तों में खटास ला सकती है। आज जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें।
प्रेम संबंधों में आज संवाद की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। अगर पार्टनर से किसी बात को लेकर दूरी थी, तो आज खुलकर बात करने का समय है। मन में बात दबाकर रखने से स्थिति बिगड़ेगी। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन अगर आप शांत रहेंगी तो बात तुरंत संभल जाएगी।
जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो बातचीत के माध्यम से दिल जीत ले।
उपाय: आज ॐ चंद्राय नमः का 11 बार जाप करें।
करियर में आज आपकी मेहनत और साहस की परीक्षा होगी। कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन परिणाम देने वाला है , अधूरी जानकारी के आधार पर कोई फैसला न लें। हर डॉक्यूमेंट और जानकारी को दोबारा जांच लें।शार्ट ट्रिप से लाभ हो सकता है।
उपाय: काम शुरू करने से पहले अपने दाहिने हाथ में थोड़ी सी हल्दी लगाकर माथे पर तिलक करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज बहुत बड़ा रिस्क लेने से बचें। छोटे-छोटे लाभ मिल सकते हैं, लेकिन लालच में आकर बड़ा इन्वेस्ट न करें। भाई-बहन या किसी करीबी के साथ पैसों को लेकर चर्चा हो सकती है। अगर कोई पुराना पैसा अटका था, तो आज उसके मिलने की संभावना बनती है। खर्च सीमित रखें और अनावश्यक ऑनलाइन शॉपिंग से बचें।
उपाय: हरे मूंग की एक मुट्ठी मंदिर में दान करें।
सेहत के मामले में आज कंधों, हाथों और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें। हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगा। मानसिक रूप से आज आप थोड़ा बेचैन महसूस कर सकती हैं, इसलिए खुद को व्यस्त रखने के साथ-साथ थोड़ी देर शांत बैठकर गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
उपाय: रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।