
आपने देखा होगा कि सभी लोग किसी न किसी राशि के साथ नाता बनाते हैं। कभी-कभी यह रिश्ता सुखद होता है, जबकि कभी उसमें विरोध भी आ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि एक राशि के लोग दूसरी राशि के लोगों के साथ कैसे जुड़ते हैं, इसमें उनकी राशि के स्वामी ग्रहों का योगदान होता है।
हम पिछले काफी समय से विविध राशियों के बीच की आपसी संबंधों पर चर्चा करते आ रहे हैं। आज उसी क्रम में आइए टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानते हैं कि वृश्चिक और कर्क राशि के लोगों के बीच आपसी रिश्ते कैसे होते हैं।
वृश्चिक राशि वालों को अगर हम प्राकृतिक रूप से देखें तो ये देखभाल करने वाले, शासकीय, असुरक्षित, चतुर, परिश्रमी और अपनों के लिए वफादार होते हैं। ये ऐसे लोग होते हैं जो बहुत जल्द ही डिप्रेशन में जा सकते हैं और आत्महत्या जैसे विचार अपने मन में लाते हैं।
इनकी नकारात्मक सोच से उबार पाना मुश्किल होता है। अगर उन्हें किसी से सच्चा प्रेम होता है, तो वे उनके प्रति हमेशा वफादार रहते हैं और चाहे कुछ भी हो, कभी भी उन्हें छोड़ने का नाम नहीं लेंगे। अपने कार्य में, वे मेहनती और समर्पित होते हैं। वे सफलता या लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आसान रास्तों को खोज लेते हैं। उनका दूसरों पर बड़ा प्रभाव होता है और आसानी से दूसरों को अपने पक्ष में कर लेते हैं।

कर्क राशि वाले स्वभाव से भावुक और संवेदनशील होते हैं। वे लोगों और स्थितियों से बहुत सहानुभूति रखते हैं। वे ज्यादा देखभाल करने वाले और मददगार होते हैं। वे हमेशा स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। कर्क राशि वाले ज्यादा मिलनसार होते हैं लेकिन वे अपना अलग स्थान चाहते हैं और वे ज्यादातर समय अकेले रहना चाहते हैं।
ये कभी-कभी आलसी भी हो सकते हैं और अपना काम प्रस्तुत करने में देरी कर सकते हैं। अगर कोई इसका इस्तेमाल करने की कोशिश करता है तो ये एक निश्चित सीमा तक ही मदद करते हैं और उससे सारे संपर्क ख़त्म कर देते हैं। वे चतुर होते हैं और दूसरों का अच्छी तरह से परीक्षण करते हैं।
एक मित्र के रूप में वृश्चिक और कर्क राशि में 80% अनुकूलता होती है। ये दोनों लंबे समय तक दोस्ती निभाते हैं। वृश्चिक और कर्क एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं और उन दोनों का व्यक्तित्व एक जैसा ही होता है। इनका यही स्वभाव इनकी दोस्ती को मजबूत बनाए रखता है। स्वभाव में सामंजस्य इनकी दोस्ती को काफी लंबे समय तक बने रहने में मदद करता है।

एक पार्टनर के रूप में वृश्चिक और कर्क राशि में 60% अनुकूलता होती है। उन दोनों के लक्ष्य एक समान होते हैं जिनके लिए वे दोनों काम करते हैं और भविष्य में निवेश भी करते हैं। यदि वे एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं तो वे एक पावर कपल बन सकते हैं। कुल मिलाकर इन दोनों ही राशियों के बीच की अनुकूलता इनका रिश्ता हमेशा मजबूत बनाए रखने में मदद करती है।

माता-पिता और बच्चे के रूप में वृश्चिक और कर्क राशि के बीच 30% अनुकूलता होती है। वे वही कर सकते हैं जो वे चाहते हैं और सोचेंगे कि दूसरा बुद्धिमान या छोटा नहीं है। लेकिन उन दोनों को माता-पिता और बच्चे के रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए जीवन और अपेक्षाओं को सूचीबद्ध करने और उन पर चर्चा करने की आवश्यकता होती है। कम से कम इस मामले में उन दोनों को अपनी जिद किनारे रखनी चाहिए और एक दूसरे की पसंद का ध्यान रखना चाहिए।
बॉस और एम्प्लोयी के रूप में वृश्चिक और कर्क राशि में 10-20% अनुकूलता होती है। वे दोनों एक-दूसरे की बात नहीं सुनते या एक-दूसरे की बात ज्यादा नहीं मानते। उन्हें जो सही लगता है वो वही करते हैं। यह रवैया दोनों को तनावग्रस्त रहता है। इसका असर उनके काम और रिश्तों पर भी पड़ता है और वर्कप्लेस पर समस्याएं आने लगती हैं।
वृश्चिक और कर्क राशि के लोग आपस में अलग तरह के रिश्ते रखते हैं और उनके आपसी अनुकूलता अलग होती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।