
सुबह की पहली चाय हो या ऑफिस ब्रेक में ली गई कॉफी, अक्सर हम इसे तेज गर्म ही पी लेते हैं। कई लोगों को लगता है कि खौलती चाय पीने से ही असली ताजगी मिलती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही आदत लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। हाल के वर्षों में एक्सपर्ट्स ने तेज गर्म ड्रिंक्स पीने को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। तेज गर्म चाय पीने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? इस बारे में हमें दिल्ली के आर्ट ऑफ हेल्थ कैंसर सेंटर (Art of Health Cancer Centre) के चीफ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर मनदीप सिंह बता रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, चाय या कॉफी में मौजूद तत्व कैंसर का कारण नहीं बनते। असली खतरा इनके ज्यादा तेज गर्म तापमान से होता है। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक बहुत गर्म पेय पीता है, तब इससे शरीर के संवेदनशील हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है।

डॉक्टर मनदीप सिंह बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति 65 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा तापमान वाला ड्रिंक बार-बार पीता है, तो इससे मुंह, गले और भोजन नली की अंदरूनी परत जल सकती है। बार-बार होने वाली यह जलन सूजन और छोटे घावों का रूप ले लेती है, जो आगे चलकर प्री-कैंसरस बदलावों का कारण बन सकती है।
कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि रेगुलर तेज गर्म चाय पीने से भोजन नली (इसोफेगस) के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। बार-बार होने वाली थर्मल इंजरी शरीर के नेचुरल रिपेयर प्रोसेस को कमजोर कर देती है और डीएनए डैमेज का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- फेफड़ों के कैंसर का खतरा कैसे कम करें? डॉक्टर ने बताए 5 अचूक तरीके, आज ही आजमाएं वरना पछताएंगे!
यह जानना जरूरी है कि चाय या कॉफी अपने आप में कैंसर का कारण नहीं हैं। यदि इन्हें थोड़ा ठंडा करके, सामान्य या गुनगुने तापमान पर पिया जाए तो इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य फायदेमंद तत्व शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। खतरा तब बढ़ता है जब इन्हें बहुत गर्म और जल्दी-जल्दी पीने की आदत बन जाती है।

इस खतरे से बचने के लिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं-
यह भी पढ़ें- क्या वाकई लिपस्टिक लगाने से हो सकता है कैंसर? जानें क्या है एक्सपर्ट का कहना
सेहत सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप क्या खाती-पीती हैं, बल्कि इस पर भी निर्भर करती है कि किस तापमान पर और कैसे पीती हैं। अगली बार चाय या कॉफी लें, तो थोड़ा इंतजार करें। यह छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी बीमारी से बचा सकती है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।