Sat Feb 28, 2026 | Updated 04:05 AM IST
herzindagi
image

कभी दस्त तो कभी कब्ज करती है परेशान? पाचन को सुधारने के लिए खाएं ये 5 चीजें

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम ( आईबीएस ) में लूजमोशन, कब्ज या पेटदर्द नहीं होता है, बल्कि इसके साथ और भी कई चीजें जुड़ी हैं। अगर आप इस दिक्कत से परेशान हैं, तो पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 17:21 IST

हम सभी स्वस्थ रहना चाहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए सही खान-पान और पाचन का दुरुस्त होना सबसे जरूरी है। इसके अलावा अगर शरीर में नजर आने वाले छोटे-छोटे लक्षणों को आप समय रहते पहचान लेंगी, तो कोई बड़ी बीमारी शरीर को नहीं घेर पाएगी। एक्सपर्ट का कहना है कि पाचन से जुड़ी दिक्कतों में इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) सबसे आम है। इसके कारण आंते ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। इसकी वजह से पेट में ऐंठन, दर्द, दस्त या कब्ज हो सकती है, लेकिन इसे आयुर्वेदिक डाइट, हर्ब्स और लाइफस्टाइल में बदलावों के जरिए ठीक भी किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम को कम करने में कारगर हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

पुराने चावल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya | Thyroid, Fertility, Hormones (@drdixa_healingsouls)

एक्सपर्ट का कहना है कि पुराने चावल को पचाना बहुत आसान होता है। इससे वात और पित्त शांत होते हैं और ब्लोटिंग और दस्त भी कम होता है। आप चावल को अच्छी तरह पकाकर खाएं। मूंग दाल के साथ इसकी खिचड़ी बनाकर खाना और भी फायदेमंद रहेगा। इसमें घी जरूर मिलाएं। नए चावल को अवॉइड करें।

बेल

बेल भी आईबीएस में होने वाले दस्त की दिक्कत को दूर करता है। इससे आंतों की सूजन दूर होती है और डाइजेशन में सुधार होता है। ये आंतों की मसल्स को मजबूती देता है और स्टूल में म्यूकस को कम करता है। आप बिना चीनी के बेल का शर्बत पी सकती हैं या बेल के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं।

छाछ

buttermilk for digestion in sumemr

छाछ भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। ये पाचन को सुधारता है और गट बैक्टीरिया को बैलेंस करता है। इससे गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कतें कम होती हैं। आप खाने के बाद जीरा और काला नमकर डालकर छाछ पिएं। आपको फायदा होगा।

मूंग दाल

मूंग दाल को पचाना बहुत आसान होता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स कम होते हैं और ब्लोटिंग कम होती है। आप दाल को पतला बनाएं या दाल का सूप बनाएं। इसे हींग और जीरे के तड़के के साथ खाएं।

यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाता है पेट, खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

अनार

अनार भी आंतों को मजबूती देता है। इससे डायरिया कंट्रोल होता है और भूख भी खुलकर लगती है। आप इसे सुबह के वक्त खाएं। ये पाचन को सुधारने के साथ कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है 1 चम्मच घी, ऐसे करें डाइट में शामिल

 

पाचन को हेल्दी बनाने के लिए डाइट में इन फूड्स को शामिल करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।