
प्यूबिक एरिया के बाल हटाना या न हटाना किसी भी महिला की पर्सनल च्वॉइस हो सकती है। आज के समय में हाइजीन और कम्फर्ट की वजह से ज्यादातर महिलाएं प्यूबिक एरिया के बाल हटाना पसंद करती हैं, लेकिन उन्हें इसका सही तरीका पता नहीं होता है। ऐसे में कई बार प्यूबिक हेयर हटाने के बाद महिलाओं को दाने और खुजली हो जाती है। कई बार वैक्सिंग, शेविंग या हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करने के बाद, इंटिमेट एरिया में जलन, लालिमा या खुजली जैसी दिक्कतें होती हैं। अक्सर महिलाएं इन दिक्कतों को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करने से इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

असल में प्यूबिक एरिया की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। कई बार गलत तरीके से हेयर रिमूवल करने, गंदे रेज, हार्श केमिकल क्रीम के इस्तेमाल या पसीने के कारण भी इंफेक्शन और खुजली हो सकती है। कई बार हेयर रिमूवल करते वक्त वहां की ऊपरी त्वचा पर माइक्रो कट्स हो जाते हैं। इससे बैक्टीरिया को अंदर जाने का रास्ता मिल जाता है और दाने, बालों की जड़ों में इंफेक्शन और खुजली की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- UTI Surge in Winter: महिलाओं में सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है यूटीआई का खतरा? इन टिप्स से करें बचाव

यह भी पढ़ें- सर्दियों में Pubic Hair हटाने से वजाइना पर क्या असर होता है?
एक्सपर्ट का कहना है कि प्यूबिक हेयर को पूरी तरह हटाने के बजाय इन्हें ट्रिम करना ज्यादा बेहतर रहेगा। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।