
UTI महिलाओं में होने वाली आम समस्या है और लगभग हर महिला को कभी न कभी यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ने जरूर परेशान किया होगा। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मौसम में बदलाव भी यूटीआई का कारण बन सकता है। सर्दियों में महिलाओं में UTI का खतरा बढ़ जाता है। ठंड की शुरुआत से ही हमारे शरीर में कई बदलाव नजर आने लगते हैं, स्किन रूखी हो जाती है, होंठ फटने लगते हैं, एड़ियां फटने लगती हैं, प्यास कम लगती है और सर्दी-जुकाम भी परेशान करने लगता है। इस मौसम में यूटीआई के मामले में अधिक देखने को मिलते हैं। सर्दियों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन क्यों बढ़ जाता है और किन टिप्स से इससे बचा जा सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) जानकारी दे रही हैं।

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब तापमान गिरने लगता है, ठंड ज्यादा होती है, तो बार-बार यूरिन आता है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। सर्दियों में हमें पसीना कम आता है यानी स्किन से फ्ल्यूड कम बाहर निकलता है। वहीं इसकी भरपाई करने के लिए फ्ल्यूड यूरिन के जरिए बाहर निकलने लगता है। इस समय यूटीआई का खतरा अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि ठंडे मौसम में हम पानी कम पीते हैं और इसकी वजह से यूरिन गाढा होने लगता है और बैक्टीरिया बढ़ने लगते है। इसके अलावा ठंड में हमारी इम्यूनिटी भी कम हो जाती है और इसके कारण भी इंफेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता कम होने लगती है। इस मौसम में हर समय गर्म और टाइट कपड़े पहने रहने के कारण भी यूरिन इंफेकशन अधिक होता है। सर्दियों में हमारी ब्लड वेसल्स भी सिकुड़ने लगती हैं ताकि शरीर की गर्मी बाहर न निकले और इस वजह से भी यूरिनरी ट्रैक्ट के आस-पास का एरिया संकुचिन होने लगता है और बैक्टीरिया अधिक पनपने लगते हैं। इन सभी कारणों से सर्दियों में यूरिन इंफेक्शन अधिक परेशान करता है।
यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन से कैसे बचें? महिला डॉक्टर से जानें सटीक तरीके

यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
सर्दियों में यूटीआई के खतरे को कम करने के लिए महिलाएं इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।