Fri Feb 13, 2026 | Updated 03:36 AM IST
herzindagi
Valentines Day recipe

Valentine's Day Special Recipe: आप भी प्लान कर रही हैं कैंडल लाइट डिनर, तो घर पर बनाएं ये लव स्पेशल रेसिपी

Candle Light Dinner Planning On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे पर अगर आप बाहर के शोर शराबे से दूर घर पर कैंडल लाइट डिनर प्लान कर रही हैं, तो खाने का मेन्यू भी कुछ स्‍पेशल होना चाह‍िए। आप आप खास तरीके से कोई भी ड‍िश बनाएंगी तो घर का खाना भी रेस्टोरेंट जैसा लग सकता है। हम आपको कुछ आसान और स्‍पेशल रेसिपी आइडियाज दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 16:01 IST

Valentine's Day Special Dish For Partner: वैलेंटाइन डे का दिन कपल्स के लिए बहुत खास होता है। इस दिन के लिए लोग कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कपल एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। कोई घूमने जाता है, तो कुछ लोग डेट प्लान करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बाहर के शोर-शराबे से दूर घर पर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं।

ये एक कंफर्टेबल प्लेस होता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर प्लान कर रही हैं तो हम आपको कुछ यूनिक डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2026) को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं-

Valentines Day recipe (1)

स्टार्टर में बनाएं क्रीमी टोमैटो सूप

डिनर की शुरूआत आप टोमैटो सूप से कर सकती हैं। इस सूप को बनाना भी बहुत आसान है और ये ज्यादातर लोगों को पसंद भी आता है। इसके लिए आपको दो से तीन टमाटर की जरूरत पड़ेगी। आप इसे गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chawal Ka Pua Recipe: 20 मिनट में ऐसे बनाएं चावल का पुआ, नोट करें रेसिपी

मेन कोर्स में सर्व करें पनीर बटर मसाला

अगर आप वेजिटेरियन हैं तो पनीर बटर मसाला एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। ये टेस्ट में भी काफी रिच लगता है और खास दिन के लिए परफेक्ट भी है। आप इसे नान, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकती हैं।

Valentines Day recipe (4)

पास्ता भी है अच्छा ऑप्शन

अगर आप थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो व्हाइट सॉस पास्ता कैंडल लाइट डिनर के लिए बेस्ट रहता है। आप इसे कोल्डड्रिंक के साथ सर्व करें। खास बात तो ये है कि ये जल्दी बन भी जाता है और दिखने में भी अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- Besan Chilla Sabzi Recipe: लंच में बनाएं बेसन चीला की सब्जी, स्वाद ऐसा बच्चे-बड़े सब कर जाएंगे चट; पढ़ें रेसिपी

Valentines Day recipe (2)

मीठे में बनाएं चॉकलेट डेजर्ट

वैलेंटाइन डे और चॉकलेट का रिश्ता बहुत ही स्पेशल है। ऐसे में अगर डिनर में कोई चॉकलेट की रेसिपी न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। आप घर पर आसान चॉकलेट मूस या चॉकलेट पुडिंग बना सकती हैं। इसे ऊपर से स्ट्रॉबेरी या ड्राई फ्रूट डालकर गार्निश करना बिल्कुल न भूलें।

यह भी पढ़ें- Makhana Panjiri Recipe: महाशिवरात्रि आने से पहले बनाएं मखाने की पंजीरी, नोट करें रेसिपी

Valentines Day recipe (3)

डिनर को खास बनाने के लिए टिप्स

  • टेबल पर हल्की रोशनी जरूर रखें।
  • खाना पहले से थोड़ा रेडी कर लें ताकि जल्दबाजी न हो।
  • सिंपल लेकिन क्लीन प्लेटिंग करें।

यह भी पढ़ें- Matar Paneer Tikki Recipe: अब घर पर ही लें स्ट्रीट फूड का मजा, जाने कैसे तैयार करें मटर पनीर टिक्की

तो अगर आप भी घर पर कैंडल लाइट डिनर प्लान कर रही हैं तो पार्टनर के लिए ये डिशेज बना सकती हैं। अगर आप प्यार से खाना बनाएंगी, तो आपका वैलेंटाइन डे तो वैसे ही खास हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।