Tue Mar 17, 2026 | Updated 01:21 AM IST
herzindagi
Quick breakfast ideas for busy mornings

No Cook Breakfast: बिना गैस जलाए बनाएं ये 5 स्वादिष्ट नाश्ते, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

Quick Breakfast Ideas: गैस किल्लत में बिना चूल्हा जलाए बनाएं ये 5 नाश्ते। ओवरनाइट ओट्स से लेकर स्प्राउट्स चाट तक, ये नो-कुक रेसिपीज 10 मिनट में बनकर तैयार होंगी। झटपट और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए आज ही ट्राई करें ये डिशेज।
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 17:42 IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह जल्दबाजी में नाश्ता और लंच बनाना मुश्किल का काम होता है। अब ऐसे में ऑफिस जाने की जल्दी या बच्चों के स्कूल टिफिन की फिक्र में नाश्ता की जगह डायरेक्ट लंच की तैयारी महिलाएं करती हैं। वहीं कुछ लोग रात में तैयारी कर लेते हैं, जिससे इसमें एक्स्ट्रा समय न लगे, लेकिन इसके लिए भी गैस ऑन करना ही पड़ता है। हालांकि मार्च 2026 में गैस की किल्लत होने के बीच ऐसा नाश्ता सर्च कर रहे हैं, जिसे बनाने में समय लगने के साथ गैस जलाने की भी जरूरत न पड़े। आज के इस लेख में हम आपको बिना गैस जलाए बनने वाले नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं।

बिना गैस जलाए तैयार होने वाले 5 नाश्ते

अगर आपकी रसोई में रखी गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है या फिर बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है, तो आप नो कुक ब्रेकफास्ट वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे जानें उन नाश्तों के बारे में जो हेल्दी होने के साथ ही बिना गैस जलाए बन जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Iftar Healthy Recipes: इफ्तार में तला-भुना खा-खाकर पेट हो गया है गड़बड़, तो ट्राई करें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ये रेस‍िपीज

ओवरनाइट ओट्स

overnite oats recipe

बिना गैस जलाए आप ओवरनाइट ओट्स का नाश्ता बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस रात को एक जार में आधा कप ओट्स, आधा कप दूध या दही और थोड़ा सा शहद मिलाकर रखना है। इसके बाद इसे उठाकर रात भर के लिए फ्रिज में रख दें।

सुबह जब आप ओट्स को निकालेंगी तो वह सॉफ्ट और क्रीमी हो जाएंगे। इसके बाद ऊपर से अपनी पसंद के फल केला, सेब या ड्राई फ्रूट्स डालें।

दही-चूड़ा और फल

dahi chuda aur fruit

सुबह के नाश्ते में आप दही चूड़ा और फल को मिक्स कर नाश्ता तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में बिल्कुल गैस नहीं जलती। पतले चूड़े को पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि वह नरम हो जाए।

अब इसमें ताजा दही, स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिलाएं। इसे और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसमें अनार के दाने, कटे हुए आम या केला मिलाएं। यह पेट के लिए बहुत हल्का और ठंडा होता है।

पीनट बटर और केला टोस्ट

bread and banana

अगर आप ब्रेड खाती हैं, तो पीनट बटर और केला टोस्ट हाई-प्रोटीन नाश्ता बना सकती हैं। इसके लिए एक ब्रेड का स्लाइस लें। अब उस पर पीनट बटर की एक अच्छी लेयर लगाएं और ऊपर से केले के गोल टुकड़े काट कर रख दें। इसके बाद थोड़ा सा शहद या दालचीनी पाउडर छिड़कें। इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

स्प्राउट्स चाट

स्प्राउट्स चाट

भीगे हुए मूंग या चने के स्प्राउट्स हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए एक बाउल में स्प्राउट्स लें, उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं।

अब थोड़ा सा नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालें। हाई-प्रोटीन वाला यह नाश्ता आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा।

मूसली और फ्रूट बाउल

5-minute breakfast

अगर आप सुबह मिनटों में नाश्ता तैयार करना चाहती हैं, तो मूसली और फ्रूट बाउल बना सकती हैं। इसके लिए बाजार में मिलने वाली रेडी-टू-ईट मूसली लें।

अब एक कटोरे में मूसली लें और उसमें ठंडा दूध या गाढ़ा दही मिलाएं। इसके बाद इसमें ताजे फल स्ट्रॉबेरी या अंगूर के टुकड़े डालें।

इसे भी पढ़ें- Lunch Box Ideas: ओट्स से बनने वाली इन 5 डिशेज के साथ पैक करें पति और बच्चों का टिफिन, खाली होकर ही लौटेगा डिब्बा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।