herzindagi
why electric kettle not working even after putting on base plate

Electric Kettle बेस प्लेट पर रखने के बाद भी चालू नहीं हो रही है? जानें क्या है कारण

कैटल को यूज करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। कई बार कैटल बेस प्लेट पर रखने के बाद भी ऑन नहीं होती, लाइट नहीं जलती या पानी गर्म नहीं होता, इसका कारण यह नहीं होता कि यह खराब हो गई है।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 15:31 IST

इलेक्ट्रिक कैटल खरीदे हुए 2 महीने भी नहीं हुए और यह काम नहीं कर रहा है, तो इसका सबसे बड़ा कारण यूज करने का तरीका हो सकता है। गलत तरीके से कैटल को यूज करना और बेस प्लेट का सही इस्तेमाल न करना, एक रीजन हो सकता हैं। हालांकि, अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि दिक्कत कैटल में आई है या बेस प्लेट में। ऐसा इसलिए क्योंकि, दोनों चीजें एक साथ काम करती हैं, इसलिए दोनों के बीच अंतर समझना मुश्किल हो जाता है। अगर कैटल बेस प्लेट पर रखने के बाद भी वर्क नहीं कर रही है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Electric Kettle काम क्यों नहीं कर रही?

बेस प्लेट में पावर सप्लाई नहीं आ रही- इसका सबसे बड़ा कारण कैटल में बिजली सप्लाई हो सकती है। अगर बेस प्लेट को आपने कभी पानी से धो दिया है, तो यह काम करना बंद कर सकता है। इसके अलावा जिस सॉकेट में लगाया गया है, वहां बिजली आ रही है या नहीं, इस पर भी ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा कई बार एक्सटेंशन बोर्ड में लगाने की वजह से, ढीला प्लग होना या खराब स्विच की वजह से भी बेस प्लेट तक करंट नहीं पहुंच पाता।

  • क्या करें?- ऐसी स्थिति में दूसरे सॉकेट में प्लग लगाकर देखें लें, ताकि कारण का पता लग सके।

why electric kettle not working even after putting on base plates

इसे भी पढे़ं- Electric Kettle का बेस प्लेट खराब हो गया तो नहीं कर पाएंगी पानी गर्म, यूज करते समय इन गलतियों को करने से बचें

कैटल सही तरीके से बेस प्लेट पर नहीं रखी गई

बेस प्लेट पर रखने के बाद भी अगर कैटल वर्क नहीं कर रही हैं, तो इसका एक कारण इलेक्ट्रिक कैटल की सही प्लेसिंग न होना हो सकता है। इलेक्ट्रिक कैटल तभी काम करती है जब वह बेस प्लेट पर ठीक से फिट हो। बेस प्लेट से ही कैटल को बिजली मिलती है। अगर कैटल थोड़ा भी टेढ़ी प्लेसिंग में रखेंगी, तो कनेक्शन पूरा नहीं बनता।

  • क्या करें-कैटल अगर काम नहीं कर रही हैं, तो इसे हल्का घुमाकर सही पोजीशन में रखें। अगर आपको कैटल में क्लिक जैसा फील आए तो समझें सही से बैठ गई है।

why electric kettle not working even after putting on base platesd

इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स

बेस प्लेट गंदा होना

धूल या जंग लगने के कारण भी बेस प्लेट काम नहीं करता, जिससे कैटल पानी गर्म नहीं कर पाता। अगर आप हर रोज इसकी सफाई नहीं करती है, तो यह समस्या आम हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि सूखे कपड़े से कॉन्टैक्ट साफ करें। अगर कैटल वारंटी में हो तो सर्विस सेंटर से संपर्क करें और समय रहते इसे ठीक करवा लें। कैटल यूज करने का सही तरीका अगर आपको पता है, तो जल्दी खराब नहीं होगा। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।