herzindagi
is it safe to open electric is it safe to open electric kettle lid open during boiling water

क्या आप भी पानी गर्म करते समय Electric Kettle का ढक्कन खोल देती है? जानें ऐसा करना क्यों हो सकता है खतरनाक

कैटल यूज करते समय छोटी-छोटी गलतियां कई बार बहुत ज्यादा भारी पड़ जाती है। इसका कारण यह है कि यह बिजली से चलने वाला उपकरण है।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 18:16 IST

इलेक्ट्रिक कैटल अगर आपके घर में हैं, तो आप जानती होंगी की यह सर्दियों में आपके कितना काम आता होगा। कुछ लोग हर मौसम गर्म पानी पीते हैं, उनके लिए भी कैटल काम की चीज है, क्योंकि कुछ ही सेकेंड में इससे पानी गर्म हो जाता है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि पानी गर्म करने के लिए आपको किचन में जाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि कैटल को आप कहीं भी अपने रूम में बेड के पास भी रख सकती हैं। यह बिजली से चलता है। हालांकि, कई लोग हैं, जो कैटल को यूज करने का सही तरीका नहीं जानते। उदाहरण के लिए कुछ लोग ऐसे हैं, जो कैटल में पानी गर्म करते हुए ढक्कन खोल देते हैं। उन्हें लगता है कि इस तरह पानी गर्म करना सुरक्षित है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके कारण और यूज करने का सही तरीका बताएंगे।

Electric Kettle का ढक्कन खोलकर पानी गर्म करने से क्या होगा?

भाप सीधे चेहरे पर आ सकती है- बिजली से चलने वाला उपकरण कब क्या कर जाए, किसी को नहीं पता। अगर पानी बहुत ज्यादा उबल गया है तो पानी उबलते ही तेज गर्म भाप निकलती है, जिससे चेहरा, आंखें और हाथ जल सकता है। इसलिए, अगर आप यह गलती कर रही हैं, तो खतरनाक हो सकता है। अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनकी सेफ्टी के लिहाज से यह और भी ज्यादा खतरनाक है।

पानी की छींटे लगना

अगर पानी बहुत ज्यादा गर्म हो गया है, तो उबलते समय पानी की छींटे आपके ऊपर आ सकती हैं। ढक्कन खुला होने पर उबलता पानी, बाहर छलक सकता है। छोटे बच्चों पर थोड़ी सी बूंद भी खतरनाक हो सकती है। अगर पानी की गर्म बूंद आंखों में चली गई, तो यह और भी बुरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी

ऑटो कट-ऑफ सही से काम नहीं करता

अगर आप रोज-रोज इसी तरह पानी गर्म करेंगी, तो कैटल का ऑटो कट-ऑफ फीचर खराब हो सकता है क्योंकि वह टेम्प्रेचर को सही से समझ नहीं पाएगा। केतली ढक्कन बंद होने पर ही सही तापमान पकड़ती है।
ढक्कन खुला रहने से, सेंसर ठीक से काम नहीं करता।

is it safe to open electric is it safe to open electric kettle lid open during boiling waters

केतली जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकती है

अगक ढक्कन खुला है, तो कैटल को ट्रेम्प्रेचर समझने में दिक्कत होती है, जिससे कैटल जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकती है और बिजली का खतरा हो सकता है। शॉर्ट सर्किट होने से पूरे घर की बिजली भी जा सकती है। इसलिए, हमेशा ढक्कन बंद करके ही पानी गर्म करें।

इसे भी पढे़ं- इलेक्ट्रिक केटल में बनाई जा सकती हैं यह ईजी रेसिपीज, आप भी करें ट्राई

is it safe to open electric is it safe to open electric kettle lid open during boiling watersdd

केतली जल्दी खराब हो सकती है

इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि कैटल जल्दी खराब हो सकती है। भले ही बेस प्लेट काम करता रहे, लेकिन कैटल तक बिजली पहुंचना मुश्किल हो सकता है। ढक्कन खोलकर इस्तेमाल करने से, हीटिंग प्लेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है, इससे अंदर की वायरिंग खराब हो सकती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।